विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2022

मौत बनकर आई ट्रेन, मगर लड़की ने फोन पर बात करना नहीं छोड़ा, देखें खौफनाक वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की के ऊपर पूरी ट्रेन गुजर गई है. वो ट्रैक पर सो गई और अपनी जान बचा ली. अगर थोड़ी सी भी उठती तो वो नहीं बचती. यह वीडियो दिल दहलाने वाला है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से बौखला गए हैं.

मौत बनकर आई ट्रेन, मगर लड़की ने फोन पर बात करना नहीं छोड़ा, देखें खौफनाक वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के ऊपर ट्रेन गुजर रही है. वो मरने वाली थी, ट्रेन गुजरने के बाद भी उसने बात करना नहीं छोड़ा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बिल्कुल हैरान कर देने वाला है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से सदमे में हैं. लड़की के ऊपर एक मालगाड़ी गुजर गई है, मगर फिर भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं देखी गई. वो बड़े ही आराम से फोन पर बात करते हुए नज़र आ रही है. इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं. साथ ही साथ लड़की को डांटते हुए सवाल भी पूछ रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की के ऊपर पूरी ट्रेन गुजर गई है. वो ट्रैक पर सो गई और अपनी जान बचा ली. अगर थोड़ी सी भी उठती तो वो नहीं बचती. यह वीडियो दिल दहलाने वाला है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से बौखला गए हैं. इंटरनेट पर कमेंट कर लड़की को भला-बुरा कह रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर डाला गया है. इस वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज़ देखने को मिले हैं. इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिले हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा-जान आती रहेगी, जान जाती रहेगी, मगर फोन पर बात होती रहनी चाहिए. वहीं इस वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट कर कहा- ये या तो पागल है या फिर मौत से डर नहीं लगता है इसे.

देखें वीडियो- 'जिप्सी': गाना कैसे बना वायरल सेंसेशन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident Viral Video, Train Accident Video, Ajab Gajab Video, Trending Video, News And Views, Viral And Trending News, Girl Talking With Phone, Heartbreaking Video Is Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com