विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2023

रंग-बिरंगी पतंगों से सजा जयपुर का बाजार, पतंग पर सिद्धू मूसेवाला, PM मोदी और फिल्म 'RRR' की तस्वीर

इस बार मार्केट में कई तरह की पतंगें मिल रही हैं. नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, समेत कई राजनीति हस्तियों की पतंगें दिख रही हैं. वहीं पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भी ट्रेंड में हैं. उनके फैंस उन्हें भूले नहीं हैं. इस बार बच्चों के कार्टून से बनी पतंगें भी ट्रेंड में हैं.

रंग-बिरंगी पतंगों से सजा जयपुर का बाजार, पतंग पर सिद्धू मूसेवाला, PM मोदी और फिल्म 'RRR' की तस्वीर

कोरोना के बाद पहली बार इस साल संक्रांति पर जयपुर में  इतना जोश नज़र आ रहा है. लोग त्योहार को लेकर जोश में हैं तो कारोबारी, कारोबार को लेकर.. पतंगों के बाज़ार 2 साल बाद इतने सतरंगे दिख रहे हैं. जब ये रंग बिरंगी पतंगे संक्रांति के दिन आसमान में नज़र आाएंगी तो वो नज़ारा देखने लायक होगा. संक्रांत से पहले  बाज़ार पतंगों से पट गये हैं. हमेशा की तरह कुछ पतंगों की सबसे ज़्यादा मांग है. राजनीतिक हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोल बाला है तो सिद्धू मूसेवाला की याद में भी पतंगें बाजार दिख रही हैं. इस साल की हिट फिल्मों को लेकर भी पतंग मौजूद हैं. कहा जाए तो इस बार गुलाबी नगरी जयपुर के आसमान सतरंगी दिखेंगे.

Video: रंग-बिरंगी पतंगों से सजा बाजार, पतंग पर PM मोदी और 'भारत जोड़ो यात्रा' की तस्वीर

कोरोना काल में इस शहर में त्योहार अच्छे से नहीं मनाया गया था. जिसके कारण यहां के कारोबारियों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा था. मकर संक्रांति के दौरान लोग यहां आते हैं और अपने दोस्तों, परिजनों के साथ पतंग उड़ाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरों को शेयर करते हैं.

इस बार मार्केट में कई तरह की पतंगें मिल रही हैं. नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, समेत कई राजनीति हस्तियों की पतंगें दिख रही हैं. वहीं पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भी ट्रेंड में हैं. उनके फैंस उन्हें भूले नहीं हैं. इस बार बच्चों के कार्टून से बनी पतंगें भी ट्रेंड में हैं. बच्चों को ध्यान में रखकर पतंगों को बनाया गया है.

लेखक के बारे में
img
हर्षा कुमारी सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Patang Viral Video, Makar Sakranti, Makar Sakranti Viral Video, Siddhu Moose Wala, Siddhu Moosewala Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com