सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे क्रासिंग पार करते हुए एक शख्स ने ऐसी लापरवाही दिखाई, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो ये बताने के लिए काफी है कि अगर आप बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करेंगे तो हादसा कितना बड़ा हो सकता है. रेलवे क्रॉसिंग का यह वीडियो सोशल मीडिय पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भरवारी (Bharwari) का है. इस वीडियो में आफ खुद देख सकते हैं कैसे एक बंद रेलवे क्रॉसिंग पर एक शख्स बाइक लेकर आया और वह क्रॉसिंह पार करने ही जा रहा था कि तभी उसकी बाइक गिर गई और एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई. ट्रेन ने बाइक को बुरी तरह से रौंद डाला और उसके परखच्चे उड़ गए. लेकिन, गनीमत यह रही है कि कुछ सेकेंड्स के अंतर से युवक की जान बच जाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. लोग युवक को उसकी बेवकूफी के लिए जमकर फटकार रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शायद उसकी किस्मत अच्छी थी. कुछ यूजर्स ऐसी बेवकूफी करने वालों को इस वीडियो क्लिप से सीखने की सलाह दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं