विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2019

विदेशी एक्टर्स का भोजपुरी गाने पर डांस देख आप भी हो जाएंगे हंस-हंसकर लोट-पोट, देखें VIDEO

अमेरिका का पॉपुलर शो 'द ऑफिस' के स्टारकास्ट का एक फैन ने मजेदार वीडियो बनाया है. रेडिट यूजर ने एक मैशअप वीडियो तैयार किया है. जिसमें स्टार कास्ट डांस करती दिख रही है.

विदेशी एक्टर्स का भोजपुरी गाने पर डांस देख आप भी हो जाएंगे हंस-हंसकर लोट-पोट, देखें VIDEO

अमेरिका का पॉपुलर शो 'द ऑफिस' के स्टारकास्ट का एक फैन ने मजेदार वीडियो बनाया है. रेडिट यूजर ने एक मैशअप वीडियो तैयार किया है. जिसमें स्टार कास्ट डांस करती दिख रही है. उसमें भोजपुरी गाने को मिक्स कर के उसने परफेक्ट वीडियो तैयार किया है. जिसको देखकर लग रहा है, कि द ऑफिस के स्टार्स भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं.

Celebrating Pride: LGBTQ+ Pride के लिए गूगल ने बनाया 3D Doodle, जानें इतिहास और खास बातें

शो के पॉपुलर चेहरे जिम और पैम भोजपुरी गाने 'लगावेलू जब लिप्सटिक' पर डांस करते दिख रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. हर कोई इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने लिखा- रेडिट यूजर ने कितनी शानदार तरीके से गाने को वीडियो के साथ सिंक किया है. ऐसा लग रहा है जैसे स्टार्स सच में भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं. 

तीसरी बेटी हुई तो मां ने गला दबाकर कर दी 10 दिन की नवजात की हत्या, पति ने फिर उठाया ये कदम

देखें VIDEO:

A little experiment with syncing "The Office" to Bhojpuri Music from r/india

रविवार को इस वीडियो को शेयर किया गया था. 2 दिन के अंदर ही हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आज मैंने इंटरनेट पर सबसे शानदार चीज देखी.' वहीं एक और यूजर ने लिखा- शानदार काम! अगला वीडियो 'रिंकिया के पापा' गाने पर होना चाहिए.

विदेशी महिला ने गोवा में रहने के लिए पीएम मोदी को किया ट्वीट, लिखा- 'भारत के बिना अधूरी हूं मैं...'

इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भोजपुरी गाने 'लगावेलू जब लिप्सटिक' पर ऋतिक रोशन ने डांस किया था. उस वीडियो में भी गाने को जोड़ा गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Office, Bhojpuri Song, Lagawelu Jab Lipistick
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com