अलका याग्निक बॉलीवुड का वो नाम हैं, जिन्होंने 90 के दशक में कुमार सानू और उदित नारायण के साथ ऐसे गाने गाए, जो आज खूब पॉपुलर हैं. इसमें चांद छुपा बादल में, एक दो तीन, कुछ कुछ होता है और चुरा के दिल मेरा गाने शामिल हैं. लेकिन कम लोगों को पता है कि उन्होंने भोजपुरी गानों को भी अपनी खूबसूरत आवाज दी है. लेकिन इसकी शुरुआत 42 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म से हुई, जिसमें अलका याग्निक ने 4 भोजपुरी गाने गाए, जिसमें उनका साथ उदित नारायण ने दिया. इस फिल्म के गानों में भाई बहन के प्यार से लेकर सास ससुर का जिक्र किया गया था, जो आज भी उतना पॉपुलर है. लेकिन इसका एक गाना अलका याग्निक की आवाज में ऐसा पॉपुलर हुआ कि आज तक फैंस के दिलों में छाया हुआ है.
अलका याग्निक के पहले भोजपुरी गाने के बोल
कहवाँ गईल लरकइयाँ हो तनी हमके बता दा..."
"हम त पड़ी तोरे पैया हो तनी हमके बता दा..."
"बगइचा में खोजलीं, खेतवा में खोजलीं"
"अब ना दिखे ऊ खेल-कूद, ना ऊ टोली"
भोजपुरी गाने का हिंदी मतलब
वे लड़कियां कहां चली गईं, मुझे जरा बता दो."
हम तुम्हारे पैर पड़ते हैं जरा हमें बता दो
"मैंने बगीचे में खोजा, खेतों में खोजा"
"अब न तो पहले जैसे खेल दिखाई देते हैं और न ही दोस्तों की वह टोली"
अलका याग्निक के गानों से सजी भोजपुरी फिल्म
यह लोकप्रिय गीत भोजपुरी फिल्म"भैया दूज" का हिस्सा है, जो 1984 में रिलीज हुई थी. फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सुजीत कुमार, पद्मा खन्ना, राकेश पांडेय, श्री गोपाल और गौरी खुराना नजर आए थे. गीतों को संगीतकार चित्रगुप्त ने तैयार किया था. जबकि बोल लक्ष्मण शाहाबादी ने लिखे थे.
भैया दूज की कहानी
फिल्म "भैया दूज" की कहानी एक विधवा मां की होती है, जो आखिरी समय में बच्चों रामू और बेला को अपनी बहन और जीजा को सौंपती है. लेकिन वह बच्चों का ख्याल ना रखकर उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं, जिसके कारण रामू और बेला घर से भाग जाते हैं और दोनों एक दूसरे पर निर्भर होते हैं. आगे दोनों भाई बहन की कहानी बढ़ती है.
इस फिल्म में 7 गाने थे, जिसमें अलका याग्निक ने कहाँवा गेल लेडकाएँ हो, ससुरिया जइहा भइया, रतन भैयाके लाली घोड़ी को आवाज दी. जबकि याद रखीहा हमरी पिरितिया को उदित नारायण के साथ मिलके अलका याग्निक ने गाया. इसके अलावा आशा भोसले ने लगाते सोलहवा अच्छा भइल, अपनी छोड़ी से कर दा बियाह सुरेश वाडकर ने और डोलिया उठा के महेंद्र कपूर ने गाया.
ये भी पढ़ें- मन्ना डे का पहला भोजपुरी रोमांटिक गीत, 49 साल पहले हिला दिया था काशी पटना, सुजीत कुमार को बनाया बिहार में सुपरस्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं