विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2023

VIDEO: शिकारियों के जाल में फंसा 'समुद्र का राजा', रफ्तार देख चौंके लोग

Seal Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विशालकाय समुद्री जीव सील नजर आ रहा है, जो शिकार करने के चक्कर में खुद शिकार बन जाता है. इस वीडियो में एक चालाक शिकारी के जाल में सील को फंसते देखा जा रहा है.

VIDEO: शिकारियों के जाल में फंसा 'समुद्र का राजा', रफ्तार देख चौंके लोग
वायरल हो रहा इस सील का वीडियो

Sea Creatures: समुद्री जीवों की अपनी एक अलग ही दुनिया होती है, लेकिन कई बार हम इंसान उस दुनिया में दखल दे देते हैं, जिसके बाद कुछ ऐसा देखने को मिलती है, जो सोच से परे हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक विशालकाय समुद्री जीव सील (seal) नजर आ रहा होगा, जो शिकार करने के चक्कर में खुद शिकार बन जाता है. एक चालाक शिकारी के जाल में सील (seal) किस तरह फंसता, ये इस वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियो में सील की रफ्तार को देखकर यकीनन आप भी चौंक जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक विशालकाय सील समुद्र में बड़ी ही रफ्तार से आगे बढ़ रहा होता है. इस दौरान वो अचानक सामने आती बोट की तरफ तेजी से बढ़ने लगता है और फिर झट से बोट पर चढ़ जाता है. दरअसल, उसे बोट की ओर आकर्षित करने के लिए बोट पर खड़ा एक शख्स हाथ में मछली लेकर उसे अपनी ओर बढ़ने पर मजबूर कर देता है. यूं तो सील मछलियों का शिकार करता है.यही वजह है कि शख्स के हाथ में मछली देखरक वह फोरन बोट पर चढ़ जाता है. हालांकि, शिकार करने की फिराक में आया सील खुद ही शिकारियों के जाल में फंस जाता है.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है, साथ ही लोग इस पर कमेंट कर समुद्री शिकारियों की आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हम्म...ऐसे लोग हर जगह हैं.. आते हैं, मारते हैं, जानवरों का खाना लेते हैं, उनका घर उजाड़ते हैं.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इंसान सील का खाना खा ले रहे हैं,' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सील की रफ्तार तो देखिए.'

कैमरे के सामने पोज देते नजर आए ऋतिक रोशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seal Viral Video, Seal Trapped Viral Video, सील का वायरल वीडियो, Sea Creatures Viral, Creatures Of The Deep Sea, Seal, Seal Beach, Seal Fish, Seal Video, Sea Lions On Boat, Sea Lions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com