विज्ञापन

दिल्ली के बॉर्डरों पर क्या हाल: नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में क्या हो रहा, पूरा अपडेट

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली की हर सीमा सील कर दी गई है. हर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर विशेष चेकिंग की जा रही है. प्रदर्शन में शामिल होने का शक होते ही लोगों को वापस भेजा जा रहा है.

Delhi CJP Protest: दिल्ली के बॉर्डर किस तरह से सील किए गए हैं, देखिए.
NDTV
  • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन होने जा रहा है.
  • दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ करीब तीस रास्ते बंद कर दिए गए हैं.
  • सिंघु, टिकारी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा और गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है.
नई दिल्ली:

Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली आज किले में तब्दील हो चुकी है. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, लालकिला, इंडिया गेट जैसे सेंट्रल दिल्ली के मशहूर जगहों पर लोगों से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान नजर आ रहे हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. 30 से ज्यादा रास्ते बंद किए गए हैं. दिल्ली आने वाली सैकड़ों ट्रेनें रद्द की गई है. मेट्रो भी बंद है. इस बीच लोग प्राइवेट वाहनों से दिल्ली में नहीं आ जाए, इसलिए दिल्ली के बॉर्डर पर भी विशेष सख्ती की गई है. दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकारी बॉर्डर पर कहां क्या स्थिति हैं... इसकी पल-पल की रिपोर्ट एनडीटीवी आपको दिखा रहा है. यहां जानिए दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जारी सख्ती की कंपाइल कहानी.   

सिंघु बॉर्डर: दोनों तरफ बैरिकेडिंग, प्रदर्शनकारियों को वापस भेजा जा रहा

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है, एक तरफ दिल्ली पुलिस तो एक तरफ हरियाणा पुलिस. जिन गाड़ियों में आंदोलनकारी होने का संदेह होता है उन गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. उनसे पूछा जा रहा है कि कहां जाना है? यदि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं तो उन्हें वापस भेजा जा रहा है. यदि उन्हें दिल्ली में कोई काम है तो उन्हें अंदर आने की अनुमति दी जा रही है. सुबह 9 बजे खबर लिखे जाने तक दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हालात सामान्य है. किसी भी तरह का जाम भी नहीं है. बस पुलिस की तैनाती और चेकिंग बढ़ा दी गई है.

रिपोर्टरः अनिल कुमार अत्री

टिकारी बॉर्डरः  प्रदर्शनकारियों को सीमा से ही भेजा जा रहा वापस

दिल्ली के टिकारी बॉर्डर पर CJP के प्रोटेस्ट को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. दिल्ली पुलिस, SSB के जवान, ट्रैफिक और महिला पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में तैनात है. दिल्ली के बाहर से आने वाली गाड़ियों का चेकिंग अभियान जारी है. सीसीटीवी कैमरे की सहायता से भी निगरानी रखी जा रही है. किसान नेता, CJP समर्थक और प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले लोगों को बॉर्डर से ही वापस किया जा रहा है. टिकारी बॉर्डर पर पहुंच रही पंजाब और हरियाणा नंबर की गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है.  CJP प्रोटेस्ट समर्थक मिलते ही उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है.

रिपोर्टरः किरणपाल सिंह

गाजीपुर बॉर्डरः चेकिंग के बाद दिल्ली में हो रही गाड़ियों की एंट्री

गाजियाबाद के यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. पुलिस लगातार आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी बनाए हुए हैं. गाड़ियों को चेक कर आगे की तरफ भेजा जा रहा है. गाजीपुर पर कई पुलिस कर्मी तैनात है. जिसमें  वरीय अधिकारी भी शामिल हैं. इस तैनाती का मकसद साफ है CJP आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को दिल्ली की सीमा पर रोकना.

रिपोर्टरः अभिषेक शर्मा

चिल्ला बॉर्डरः कई लेयर में बैरिकेडिंग, हर गाड़ी पर नजर

नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर हाई अलर्ट है. भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस, नोएडा पुलिस के साथ BSF के जवान भी तैनात किए गए हैं. लोहे के बेरिगेट्स लगाए गए हैं. साथ ही RCC के बेरिकेट्स भी रखे गए हैं. BNS 163 का पोस्टर भी बॉर्डर पर लगाया गया है. किसी भी गाड़ी में 5 से अधिक लोग या संदिग्ध प्रतीत होने पर उनसे पूछताछ की जा रही है. बड़े पानी के टैंकर के साथ कई बस, एंबुलेंस और क्रेन की भी तैनाती की गई 
है. 

रिपोर्टर- हर्ष पाण्डेय



यह भी पढ़ें - Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील, मेट्रो बंद, प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली के सभी स्टेडियम में बने डिटेंशन सेंटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi CJP Protest, Delhi Cjp Protest Ground Zero, Delhi Border, Delhi Border Seal, Delhi Protest LIVE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com