Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीब प्रचलन चलने लगा है. लोग वायरल और हिट्स पाने के लिए कुछ भी करने लगे हैं. कोई फैंटा वाली मैग्गी का स्वाद लेने लगा है तो कोई दिल्ली मेट्रो में प्रैंक करने लगा है. कई लोग ऐसे हैं, जो मेट्रो के अंदर प्रैंक करते हैं. वहीं कुछ लोग डांस भी करने लगे हैं. दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया (Woman Dancing To A Punjabi Song Inside Delhi Metro) इन्फ्लुएंसर से कहा है कि ऐसी कोई हरकत ना करें, जिससे आमलोगों को दिक्कत हो. इतना हो जाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पंजाबी गाने पर डांस कर रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है.
देखें वायरल वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नज़र आ रही है. हालांकि, इसके कारण कई यात्री असहज भी महसूस हो रहे हैं. लड़की ने मासल्क पहन रखा है. इस कारण उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों के रिएक्शन्स भी देखने को मिल रहे हैं.
itz__officialroy नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसे लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर 77 हज़ार से ज़्यादा लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स भड़क भी रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकत करने पर दिल्ली मेट्रो को बंद करना पड़ सकता है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- यह वीडियो लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसे लोगों को मेट्रो में बैन कर देना चाहिए.
इस वीडियो को भी देखें- कैसा है पत्रकार के हाथ का बना पोहा? Reporter Special Poha तो गर्दा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं