विज्ञापन

क्या सच में खत्म हो चुका है IT में ग्रोथ का दौर? VIRAL हो रही इस पोस्ट ने छेड़ी नई बहस

टेक सेक्टर में काम करने वाले यूथ अब वर्क कल्चर को लेकर खुलकर अपनी बात रखने लगे हैं. Reddit पर एक पोस्ट के जरिए IT प्रोफेशनल ने अपने रोजाना के मानसिक तनाव और गिरती ग्रोथ पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

क्या सच में खत्म हो चुका है IT में ग्रोथ का दौर? VIRAL  हो रही इस पोस्ट ने छेड़ी नई बहस
IT सेक्टर का कड़वा सच! सोशल मीडिया पर टेक प्रोफेशनल्स ने खोली वर्क कल्चर की पोल
pexels

Indian IT industry Work Culture: सॉफ्टवेयर और आईटी सेक्टर को हमेशा से ही बेस्ट करियर माना जाता रहा है, लेकिन अब इस फील्ड में काम करने वाले युवाओं का एक्सपीरियंस बदल रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit के r/developersIndia पर हुई एक चर्चा ने टेक इंडस्ट्री के अंदरूनी माहौल को सामने ला दिया है. डेवलपर्स का कहना है कि अब काम की गारंटी और सही ग्रोथ पाना पहले जितना आसान नहीं रह गया है. आईटी सेक्टर में काम का प्रेशर और करियर ग्रोथ को लेकर एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जिसके बारे में जानने के बाद लोग हैरान हैं. 

ये भी पढ़ें:-मेटा की मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ इस भारतीय इंजीनियर ने शुरू किया अपना AI स्टार्टअप, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स ने बयां किया अपना दर्द (Engineers Share Work Life Balance Challenges)

अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने बताया कि, गुरुग्राम में एक कंपनी में उसको नौकरी मिली थी. इंटरव्यू के सभी राउंड क्लियर हो चुके थे. एक दिन मुझे एक कल्चर/पर्सनैलिटी असेसमेंट पूरा करने के लिए कहा गया. इसमें मेरी पर्सनैलिटी, मेरा रिएक्शन, क्या मैं मिलनसार हूं और मैं झगड़ों या मतभेदों को कैसे संभालता हूं, वगैरह के बारे में सवाल थे. मैंने ईमानदारी से जवाब दिए और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि मुझे लगा कि यह हायरिंग प्रोसेस का ही एक हिस्सा है. इसके बाद, मुझे ऑफर मिला, मैंने अपनी पिछली नौकरी से इस्तीफा दिया, गुरुग्राम शिफ्ट हुआ, PG का किराया दिया, ऑनबोर्डिंग की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं. इसके अलावा कंपनी भी जॉइन कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-क्या इंसानों से आगे निकलने वाला है AI? Sam Altman और Elon Musk की 'भविष्यवाणी' ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

इस वजह से नौकरी से निकाला (IT Sector Growth Challenges)

सॉफ्टवेयर डेवलपर ने आगे बताया कि, 'पहले दिन, मुझे पूरी टीम से मिलवाया गया. सभी ने मेरा वेलकम किया और जब दूसरे दिन मैं अपने कोड एक्सेस का इंतजार कर रहा था और अपना लैपटॉप सेट कर रहा था, तो HR ने अचानक मुझे एक मीटिंग के लिए बुलाया. उन्होंने मुझे बताया कि मेरे कल्चर असेसमेंट की वजह से मुझे तुरंत नौकरी से निकाला जा रहा है. उन्होंने मुझे बस यही एक कारण बताया. उन्होंने यह भी कहा कि वो उस HR के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिसने मुझे हायर किया था. बाद में मैंने अपने एक पुराने साथी से बात की, जिसने मुझे बताया कि मेरे असेसमेंट का नतीजा 'न्यूट्रल पर्सनैलिटी' था और कंपनी को सिर्फ एक्सट्रोवर्टेड (मिलनसार/बाहरमुखी) पर्सनैलिटी वाले लोग चाहिए थे. यह कोई अंदाजा नहीं था...मेरी नौकरी जाने का यही कारण अंदरूनी तौर पर बताया गया था.'

Fired on my second day because of a personality assessment and I don't know how to move on.
by u/Upset-Philosophy43 in developersIndia

मुझसे पिछली नौकरी क्यों छुड़वाई गई? (Software Engineer salary pressure)

पोस्ट में अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने आगे बताया कि, 'मुझे जो बात समझ नहीं आ रही, वो ये है कि अगर मेरा असेसमेंट स्वीकार्य नहीं था, तो मुझे ऑफर मिलने से पहले ही रिजेक्ट क्यों नहीं किया गया? मुझसे पिछली नौकरी क्यों छुड़वाई गई? मुझे गुरुग्राम क्यों आने दिया गया और PG पर पैसे क्यों खर्च करवाए गए? ऑनबोर्डिंग क्यों पूरी करवाई गई, टीम से क्यों मिलवाया गया और फिर दूसरे ही दिन उस असेसमेंट के आधार पर क्यों निकाल दिया गया, जो हायरिंग से पहले ही उनके पास था? इस पूरे अनुभव ने मेरा आत्मविश्वास तोड़ दिया है. मैं सोचता रहता हूं कि क्या मैंने कुछ गलत किया, जबकि मुझे असल में काम करने का मौका ही नहीं मिला. नौकरी से निकाले जाने से पहले मैंने प्रोडक्शन कोड की एक लाइन भी नहीं लिखी थी. क्या यहां किसी और के साथ ऐसा कुछ हुआ है? 

ये भी पढ़ें:-सीढ़ियां, चट्टानें और नदियां...इस 'रोबोटिक डॉग' के सामने सब हैं फेल! हर चुनौती को मिनटों बनाएगा आसान

शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के यूजर्स से पूछा कि, 'क्या कंपनियों का सिर्फ इसलिए कैंडिडेट्स को रिजेक्ट करना आम बात है कि उन्हें 'एक्सट्रोवर्टेड' नहीं माना जाता, जबकि उन्हें पहले ही हायर किया जा चुका हो? क्या इसे प्रोफेशनल तरीके से संभाला गया, या यह उतना ही अजीब है जितना मुझे लग रहा है? अगर आप कोई सलाह या अपनी राय दें तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि मुझे इस बात से आगे बढ़ पाना मुश्किल लग रहा है.'

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

आईटी सेक्टर का बदलता माहौल और काम का दबाव (IT Sector Work Culture Reality)

कई युवाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है कि, 'लंबे वर्किंग आवर्स और लगातार डिलीवरी का प्रेशर उनकी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह प्रभावित कर रहा है. प्रोजेक्ट्स के टारगेट पूरे करने के चक्कर में लोग देर रात तक काम करने को मजबूर हैं. इसके बाद भी अप्रेजल और प्रमोशन को लेकर स्थिति तय नहीं रहती. कई इंजीनियर्स का मानना है कि अब स्किल्स से ज्यादा कॉर्पोरेट पॉलिटिक्स तय करती है कि आपको कितनी ग्रोथ मिलेगी.

ये भी पढ़ें:-अपनी जगह से खिसक गई 2 फीट जमीन, वेनेजुएला में आए जुड़वां भूकंप पर NISAR सैटेलाइट का बड़ा खुलासा

मार्केट के बदलते नियम और टेक फील्ड का भविष्य (Changing Market Conditions And IT Jobs Future)

टेक्निक की दुनिया में एआई के बढ़ता यूज और ग्लोबल मार्केट की मंदी ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है. टेक कंपनियों में कॉस्ट कटिंग के नाम पर छंटनी और नई भर्तियों पर रोक जैसे फैसले आम हो चुके हैं. ऐसे समय में युवाओं को अपने करियर को सुरक्षित रखने के लिए नए रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian IT Industry, Work Culture, Indian IT Sector Revenue Growth, IT Sector Jobs, Salary Pressure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com