एक टेक प्रोफेशनल का ₹47 लाख सालाना (LPA) का जॉब ऑफर ठुकराना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। Vanesh Mali ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगा कि वह अभी उस रोल की जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
क्या है पूरा मामला?
वनेश माली को पुणे में एक सीनियर रोल के लिए 47 रुपये LPA का ऑफर मिला था. उन्होंने खुद बताया कि कंपनी और सैलरी दोनों शानदार थे, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया. वजह ये थी कि उन्हें लगा कि उनके पास उस भूमिका के लिए जरूरी स्किल्स अभी पूरी तरह नहीं हैं.
Career Update:
— Vanesh Mali (@vaneshmali) March 20, 2026
I recently got a fantastic job offer of Rs. 47 LPA in Pune for a senior role.
The package was good and the company was great, but the position demanded skills I don't fully possess yet.
I politely rejected the offer, explaining that I am not ready to deliver at…
क्यों लिया ऐसा फैसला?
वनेश माली का कहना है कि बड़ी सैलरी के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं. उन्होंने कहा हाई सैलरी मतलब हाई एक्सपेक्टेशन. ऐसे में सीखने का समय कम मिलता है और अगर परफॉर्म नहीं कर पाए तो खुद और कंपनी दोनों के लिए रिस्क. इसी वजह से उन्होंने इसे रिस्की मानते हुए ऑफर ठुकरा दिया.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
उनके इस फैसले पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया .कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की. एक ने कहा- यह असली इंटेग्रिटी है. दूसरे ने कहा- ज्यादातर लोग ऐसे मौके को नहीं छोड़ते. वहीं कुछ लोगों ने कहा, ग्रोथ के लिए रिस्क लेना जरूरी होता है. तीसरे ने कहा- नई जिम्मेदारियों से ही सीखने का मौका मिलता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: बेटे ने मां को दिया ज़िंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, सामने लाकर खड़ा कर दिया उनके बचपन का क्रश और फिर जो हुआ...
वायरल Video का असर! विजय-रश्मिका ने छोटी फैन को घर बुलाकर दिया खास सरप्राइज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं