सोशल मीडिया पर इन दिनों स्कूल टीचर के वीडियो काफी वायरल (School Teacher Video) होते रहते हैं, कभी टीचर क्लास में सोते हुए नज़र आती हैं, तो कभी क्लास में बच्चों के साथ डांस करते हुए. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जो देखने में काफी मजेदार है. ये वीडियो सरकारी स्कूल के टीचर्स का है, जिसमें टीचर्स बच्चों को हिंदी की मात्रा नाच-नाचकर सिखा रहे हैं. ताकि बच्चों को आसानी से हिंदी की मात्राएं याद हो जाएं. उनका मानना है कि इस तरह बच्चों को सिखाने से वो भूलेंगे नहीं.
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल टीचर्स ने बच्चों को हिंदी की मात्राएं सिखाने के लिए एक गाना और उसके साथ डांस तैयार किया है. वीडियो में जिस अंदाज़ में टीचर्स बच्चों को नाच-नाचकर हिंदी की मात्राएं सिखा रहे हैं वो आपको भी काफी अनोखा लगेगा. वीडिया देखकर आपको खूब हंसी भी आएगी और आप सोचेंगे कि काश ऐसा कुछ आपके समय में भी हुआ होता.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
फिलहाल, ये वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के पेज से शेयर किया गया है. ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ये लोग. दूसरे ने लिखा- हमें भी ऐसे पढ़ा दिया होता तो हम फेल न होते.
"लोगों को हिंदू-मुसलमान की फिक्र, देश के बारे में नहीं सोचते": NDTV से बोले महमूद असद मदनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं