Product Manager Salary Europe: विदेशों में काम करने और वहां मिलने वाले भारी-भरकम सैलरी पैकेज का सपना हर प्रोफेशनल्स का होता है. भारतीय लोगों का खासकर. अक्सर सोशल मीडिया पर विदेशों में लाखों-करोड़ों के सालाना पैकेज को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन हकीकत में टैक्स और अन्य जरूरी डिडक्शन के बाद हाथ में कितनी सैलरी आती है, इसे लेकर बहुत कम लोग खुलकर बात करते हैं. ऐसे ही जर्मनी में काम करने वाली एक भारतीय महिला ने स्विटजरलैंड की एक पे-स्लिप और टैक्स ब्रेकअप का पूरा हिसाब सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उसने बताया कि यह भारत में कितने रुपये के बराबर होता है.
महिला ने बताई इनहैंड सैलरी की सच्चाई
इंस्टाग्राम पर एक महिला द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, यूरोपियन टैक्स सिस्टम और सोशल कंट्रीब्यूशन के बाद इन-हैंड (Net Salary) रकम में बड़ा अंतर आ जाता है. महिला सिमरन की पोस्ट ने कई प्रोफेशनल्स के इस भ्रम को दूर करने का काम किया कि ऑफर लेटर में दिख रही बड़ी रकम ही उनके खाते में आएगी.
इसी को लेकर जर्मनी में प्रोडक्ट मैनेजर सिमरन खोखा ने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. उसमें सिमरन ने बताया कि स्विटजरलैंड की सैलरी भारत में कितने रुपये के बराबर है. इंस्टा पर शेयर की गई पे-स्लिप के अनुसार, अगर स्विटजरलैंड में सालाना ग्रॉस पैकेज 180,000 CHF (2 करोड़ 15 लाख भारतीय मुद्रा) है, तो सबसे पहले उसमें से सोशल कंट्रीब्यूशन (सामाजिक सुरक्षा कटौती) काटी जाती है.

Photo Credit: Instagram@simran.khokha
यह देखें पे-स्लिप और टैक्स ब्रेकअप
सोशल कंट्रीब्यूशन डिडक्शन टैक्स लगने से पहले होती है. इसके बाद और जरूरी कटौतियों और स्टैंडर्ड डिडक्शन के बाद टैक्सेबल इनकम घटकर करीब 156,000 रह जाती है, जिस पर सरकार टैक्स वसूलती है. इंस्टाग्राम पोस्ट में सिमरन ने बताया कि स्विटजरलैंड में तीन अलग-अलग लेवल पर टैक्स काटा जाता है.
हर महीने कितनी मिलती सैलरी
इस प्रकार, 180,000 CHF सैलरी का कुल टैक्स लगभग 33,354 बनता है. सभी टैक्स और सोशल फंड्स की कटौती के बाद 180,000 CHF के शुरुआती पैकेज में से नेट सैलरी लगभग 129,144 CHF सालाना बचती है. इसका मतलब है कि कर्मचारी को हर महीने लगभग 10,762 CHF (इन-हैंड) मतलब करीब 13 लाख रुपये मिलते हैं. भारतीय महिला सिमरन ने पे-स्लिप के जरिए यह भी स्पष्ट किया कि विदेश में काम करने के दौरान हर शहर और इलाके के नियम अलग होते हैं.
यह भी पढे़ं- इंडियन दोस्त के ट्विन्स हुए तो एक बच्चा मांगने लगा फ्रेंड, बोला- 'मैंने तुझे ऑस्ट्रेलिया सेटल कराया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं