विज्ञापन

गजब की सर्जरी! डॉक्टर्स ने हाथ में लगा दिया पैर का अंगूठा, अब देखिये नतीजा...

दुकान के फर्श पर कटे पड़े अंगूठे और मशीनों की वो खौफनाक घरघराहट...डेविड ली के लिए वो मंजर किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं था, लेकिन उस रात अस्पताल के बंद कमरों में डॉक्टरों ने कुछ ऐसा रहस्यमयी किया, जिसने कुदरत के कायदे ही बदल दिए और डेविड के पैर को उनका नया हाथ बना दिया.

गजब की सर्जरी! डॉक्टर्स ने हाथ में लगा दिया पैर का अंगूठा, अब देखिये नतीजा...
जब हाथ ने साथ छोड़ा तो पैर आया काम, मोची डेविड ली की ये कहानी आपको हिला देगी
BPM MEDIA

Toe to thumb transplant surgery: जरा सोचिए, जूता ठीक करते समय कोई अपने जूते की मरम्मत कर रहा हो और अचानक उसका अंगूठा कटकर फर्श पर गिर जाए. इंग्लैंड के एक मोची के साथ कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर हुआ, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब डॉक्टरों ने एक ऐसा 'जुगाड़' किया, जिसे सुनकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाएं. पैर के अंगूठे को हाथ में लगाने की यह दास्तां किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है.

जब मशीन ने निगल लिया 'हाथ के अंगूठे' का साथ (UK cobbler thumb accident story)

नॉटिंघमशायर (Nottinghamshire) के डेविड ली (David Lee) अपनी दुकान पर जूते की एड़ी काट रहे थे, तभी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि उनका स्वेटर मशीन में फंस गया. देखते ही देखते मशीन ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे को शरीर से अलग कर दिया. डेविड ने हिम्मत नहीं हारी, कटा हुआ अंगूठा उठाया और सीधे अस्पताल भागे, लेकिन अफसोस, डॉक्टर उस कटे हुए टुकड़े को दोबारा जोड़ने में नाकाम रहे...फिर शुरू हुआ एक ऐसा 'रहस्यमयी' ऑपरेशन, जिसने सबको हैरान कर दिया.

ये भी पढ़ें:-इजराइल की खुदाई में निकली 2100 साल पुरानी गोली, दुश्मनों के लिए खुदा है खौफनाक ताना!

पैर का अंगूठा अब करेगा हाथ का काम (rare reconstructive hand surgery UK)

डेली स्टार (Daily Star) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जन ने डेविड को एक अजीबोगरीब सलाह दी 'क्यों न आपके पैर का बड़ा अंगूठा काटकर हाथ में लगा दिया जाए?' सुनने में यह किसी डरावनी कहानी जैसा लगता है, लेकिन डेविड के पास और कोई चारा नहीं था. सालों की कड़ी फिजियोथेरेपी और सर्जरी के बाद, आज उनका पैर वाला अंगूठा उनके हाथ में बिल्कुल फिट बैठ चुका है और सारे काम बखूबी कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-सावधान! इस देश में 'क्रॉक्स' पहने तो खैर नहीं और ईमेल किया तो हो जाएगी जेल!

विज्ञान की अनोखी करामात (A Marvel of Modern Science)

डेविड बताते हैं कि अब उन्हें दस्ताने खरीदते वक्त खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि उनका नया अंगूठा थोड़ा 'हट्टा-कट्टा' है. मजे की बात ये है कि अब वो मैसेज टाइप करने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं, पर काम के मामले में उनका 'पैर वाला हाथ' अब पूरी तरह ट्रेंड हो चुका है. यह मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैसे इंसान का शरीर और डॉक्टर मिलकर नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toe To Thumb Transplant Surgery, David Lee Cobbler, Toe To Thumb Surgery, UK Cobbler Thumb Accident Story, David Lee Toe Thumb Surgery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com