विज्ञापन

Viral News: चार्जिंग पर लगा पावर बैंक बना आग का गोला, YouTuber का ड्रीम होम और डायमंड प्ले बटन मिनटों में राख, वीडियो वायरल

सूरत की यूट्यूबर शिवानी कपिला के घर में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने से भीषण आग लग गई. डायमंड प्ले बटन समेत लाखों का सामान जल गया, हालांकि सभी सुरक्षित हैं. वीडियो सोशल मीडिया प तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral News: चार्जिंग पर लगा पावर बैंक बना आग का गोला, YouTuber का ड्रीम होम और डायमंड प्ले बटन मिनटों में राख, वीडियो वायरल
यूट्यूबर शिवानी कपिला के घर लगी आग
सोशल मीडिया

एक छोटी-सी लापरवाही कितनी बड़ी तबाही ला सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण सूरत में देखने को मिला. दरअसल, मशहूर यूट्यूबर शिवानी कपिला उर्फ 'लिटिल ग्लव्स' के बेडरूम में चार्जिंग पर लगा वायरलेस पावर बैंक अचानक फट गया, जिससे भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा जलकर राख हो गया. राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. शिवानी ने इस पूरी घटना की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की, जो अब सशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

पावर बैंक के धमाके से लगी आग

शिवानी ने इस पूरी घटना की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज littleglove_aka_shivani पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि वह अपनी सास को अस्पताल लेकर गई थीं. इसी दौरान घर से फोन आया कि उनके बेडरूम में आग लग गई है. जब वह घर पहुंचीं तो पूरा कमरा जल चुका था. उनका दावा है कि चार्जिंग पर लगा वायरलेस पावर बैंक फटने के बाद आग तेजी से फैल गई.

डायमंड और गोल्डन प्ले बटन भी नहीं बचे

इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. यूट्यूब की पहचान माने जाने वाले सिल्वर, गोल्डन और डायमंड प्ले बटन भी आग की भेंट चढ़ गए. इसके अलावा एसी, महंगे बैग, कपड़े, फर्नीचर और उनकी बेटी की बचपन की यादों से जुड़े सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गई.

घटना में पालतू डॉग की बच गई जान

आग लगने के समय शिवानी का पालतू डॉग कमरे में ही था. शिवानी के पिता और उनके मैनेजर ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और कोको को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उसके शरीर के कुछ बाल जरूर झुलस गए, लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.

शिवानी ने लोगों को दी बड़ी सीख

घटना के बाद शिवानी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल या पावर बैंक को कभी भी बिस्तर पर या सोने की जगह के पास चार्ज न करें. उनका कहना है कि आजकल घरों में मौजूद सिंथेटिक सामान बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं और एक छोटी-सी लापरवाही पूरे घर को राख में बदल सकती है.

वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्श दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,' बहुत बुरा हुआ पर आप हिम्मत मत हारिए आप फिर से यह सब हासिल कर लेंगे.' दूसरे यूजर ने लिखा,'Hence proved... life matters... everything else is materialism... hope u get out of this trauma soon'. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप सब ठीक है बस यही सब काफी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: VIDEO: धरती बनी दहकती भट्टी! यूरोप से अमेरिका तक गर्मी का ऐसा तांडव...पिघल रही सड़कें और डस्टबिन

यह भी पढ़ें: चलती साइकिल पर गजब का बैलेंस, शख्स ने किया हैरान करने वाला कारनामा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: पहले उगली आग, फिर बढ़ाया मदद का डिब्बा... महिला का फायर ब्रीदिंग वीडियो हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youtuber, Fire, Power Bank Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com