विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2023

इस ऑटो वाले ने कर दिया कमाल, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग

गर्मी से बचने के लिए कभी कोई कार पर गोबर का लेप लेता है, तो कभी कोई गाड़ी की छत पर घास उगा लेता है. हाल ही में एक ऐसा ही तिकड़म भिड़ाते एक शख्स का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

इस ऑटो वाले ने कर दिया कमाल, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग
गर्मी को मात देने के लिए शख्स ने भिड़ाया गजब का जुगाड़, ऑटो में फिट कर दिया कूलर

एक ओर जहां इन दिनों मौसम आये दिन अजीबोगरीब करवट लेता नजर आ रहा है, लेकिन वहीं दूसरी ओर लोग गर्मी से बचने के लिए भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ लगाते नजर आ रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जो तपती गर्मी में त्रस्त लोगों के दिल की मुराद पूरी कर रहा है. वीडियो में शख्स का देसी जुगाड़ देखकर आप भी इनकी तारीफों के पुल बांधने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. यकीनन आपको भी इस शख्स की यह तरकीब खूब रास आएगी.

यहां देखें वीडियो

ऑटो वाले ने लगाया गजब का देसी जुगाड़

यूं तो इंटरनेट पर ऐसे कई वायरल वीडियो सामने आते ही रहते हैं, जिसमें लोग गर्मी से बचने के लिए गजब की तरकीब लगाते नजर आते हैं. इस क्रम में कभी कोई कार पर गोबर का लेप लगा देता है, तो कभी कोई गाड़ी की छत पर घास उगा लेता है. हाल ही में एक ऐसा ही तिकड़म भिड़ाते एक शख्स का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक ऑटो वाला खुद को और अपनी सवारी को गर्मी से बचाने के लिए गाड़ी में कूलर ही फिट कर देता है. यकीनन सवारी की सुरक्षा से लेकर उसकी हेल्थ तक ऑटो वाला हर संभव कोशिश कर रहा है. ऑटो वाला का ये जबरदस्त आइडिया इंटरनेट पर लोगों का दिल खुश कर रहा है.

यूनीक वीडियो ने जीता लोगों का दिल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है. इसी साल 22 मई को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 2 लाख 91 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'गर्मी में भी ठंडी का एहसास.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई ने पब्लिक के बारे में भी सोचा है.'

ये भी देखें- सारा अली खान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Desi Jugaad Viral, Cooler Fitted In Auto Video, Cooler Fitted In Auto, Auto Cooler Video, Summer, Summer Heat Desi Jugaad, Weather, Auto Me Cooler, How To Install Cooler In Auto Rickshaw, Cooler Was Fitted On Auto, Electric Cooler Fitted In Auto, Air Cooler Fitted In Auto
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com