विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

क्लास में टीचर के सवाल पर बिगड़ा स्टूडेंट, दिया ऐसा जवाब सुनकर हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो यूजर्स को हंसा-हंसा कर उनका बुरा हाल कर रहा है. वीडियो में स्टूडेंट टीचर के सवाल के एक जवाब में ऐसा कुछ कह देता है, जिसे आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं. देखिए मजेदार वायरल वीडियो.

क्लास में टीचर के सवाल पर बिगड़ा स्टूडेंट, दिया ऐसा जवाब सुनकर हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट
क्लास में टीचर ने पूछा- गुस्सा क्यों आ रहा है? फिर स्टूडेंट ने जो जवाब दिया सुनकर पूरा दिन हंसते रहेंगे आप

इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई वीडियोज की भरमार है, जो आपको हंसा-हंसा कर आपका बुरा हाल कर सकती हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों हर किसी को गुदगुदा रहा है. प्राइमरी स्कूल की क्लास फर्स्ट का यह वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में स्टूडेंट टीचर के सवाल के एक जवाब में ऐसा कुछ कह देता है, जिसे आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं. हालांकि, पूरा वीडियो देखने के बाद आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल कर पाना भी मुश्किल हो जाएगा.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में सबसे पहले एक क्लास में स्टूडेंट्स बैठे नजर आ रहे हैं, जिसमें से एक स्टूडेंट से टीचर पूछती है कि 'कॉपी फाड़ दोगे क्या?' जवाब मिलता है 'गुस्सा आ रहा है.' इसी बीच एक दूसरी टीचर ने तपाक से स्टूडेंट से पूछा, 'गुस्सा क्यों आ रहा है? लिखने में गुस्सा आ रहा है?' इस सवाल पर स्टूडेंट ने जो जवाब दिया उसे आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा. स्टूडेंट ने टीचर से कहा, 'आपको देखकर ही आ रहा है गुस्सा और किसे देखकर आ रहा है.' तभी टीचर फिर से पूछती है कि, 'मुझे देखकर गुस्सा क्यों आ रहा है?' तभी स्टूडेंट जवाब देता है कि, 'बस आ जाता है. मैं भी तो आया था ना.' 

क्या आपको पता है कैसे हुआ EMOJI का अविष्कार, VIDEO में मिल जाएगा जवाब!

इंटरनेट पर यह वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 'bhutni_ke_memes' नाम के  अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो पर हजारों व्यूज और लाइक आ चुके हैं. वीडियो में करीब चार साल का स्टूडेंट क्लास में आगे की बेंच पर बैठा नजर आ रहा है, जो कॉपी में रबर से कुछ मिटाता दिखाई दे रहा है. हालांकि बच्चे के हाव भाव से लगता है कि उसे खूब गुस्सा आ रहा है.

देखें वीडियो- अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने साथ बिताया क्‍वालिटी टाइम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Class Ka Funny Video, Class Ka Video, Teacher Student Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com