विज्ञापन
This Article is From May 03, 2018

श्रीदेवी ने किया था सोनम कपूर के गाने पर डांस, Viral हुआ वीडियो

सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं. तैयारियों के बीच श्रीदेवी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

श्रीदेवी ने किया था सोनम कपूर के गाने पर डांस, Viral हुआ वीडियो
सोनम कपूर की शादी की तैयारियों के बीच वायरल हुआ श्रीदेवी के डांस का वीडियो.
  • श्रीदेवी ने किया था प्रेम रतन धन पायो पर डांस.
  • सोनम कपूर की शादी की तैयारियों के बीच वायरल हुआ वीडियो.
  • 2015 में करवाचौथ के दिन किया था श्रीदेवी ने डांस.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं. शादी की पुष्टि खुद कपूर परिवार ने की है. ये अनिल कपूर के परिवार की दूसरी पीढ़ी की पहली शादी होगी. शादी की तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें श्रीदेवी सोनम कपूर के गाने 'प्रेम रतन धन पायो' पर डांस कर रही हैं. उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी डांस करती नजर आ रही हैं. शादी के मौके पर सोशल मीडिया यूजर्स श्रीदेवी को याद कर रहे हैं.

Confirmed: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तारीख का हुआ ऐलान, फैमिली ने की ये रिक्वेस्ट
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on


बता दें, ये वीडियो साल 2015 का अनिल कपूर के घर करवाचौथ पार्टी के वक्त का है. इस वीडियो को श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. जिसे सोशल मीडिया पर फिर देखा जा सकता है. बता दें, सोनम कपूर की शादी मुंबई से ही होगी. दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा , ''कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है. शादी आठ मई को मुंबई में होगी.'' बयान में कहा गया, ''चूंकि यह एक निजी मामला है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं.'' 

कौन हैं आनंद आहूजा? कब किया सोनम कपूर को प्रपोज? जानें कपल के बारे में सब कुछ

सोनम कपूर के बंगले पर साज सज्जा सहित शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं. 32 वर्षीय अभिनेत्री और दिल्ली के फैशन कारोबारी के बीच पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहे थे. दोनों को अकसर साथ देखा जाता रहा है , हालांकि उन्होंने अपने संबंधों को लेकर कभी भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sridevi, Sonam Kapoor Wedding, Sonam Kapoor Wedding Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com