शादियों का मौसम हो या घर में किसी खास मौके की रौनक, जैसे ही डीजे पर ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' बजता है, महिलाओं के कदम अपने आप थिरकने लगते हैं. कोई अपनी चूड़ियां खनकाने लगती है, तो कोई श्रीदेवी के अंदाज में डांस करने की कोशिश करती है. सालों पहले आया यह गाना आज भी शादी-ब्याह की रौनक बढ़ा देता है. खास बात यह है कि 37 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. इस गाने का नाम है ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं', जो 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘चांदनी' का हिस्सा है. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म में श्रीदेवी ने चांदनी का किरदार निभाया था. उनके साथ वहीदा रहमान, सुषमा सेठ और अनपम खेर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे.
लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया यादगार
‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि संगीत शिव-हरि की जोड़ी ने तैयार किया था. गाने में चूड़ियों की खनक, प्यार भरी नोकझोंक और शादी की खुशियों वाला माहौल है. यही वजह है कि यह गीत कई पीढ़ियों की पसंद बना हुआ है. गाने में श्रीदेवी का रंगीन अंदाज, उनकी अदाएं और खूबसूरत पारंपरिक कपड़े भी लोगों को खूब पसंद आए. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी गाने को और खास बना देती है. आज भी जब यह गीत बजता है, तो पुराने दौर की यादें ताजा हो जाती हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या थी ‘चांदनी' की कहानी?
फिल्म की कहानी चांदनी और रोहित की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. रोहित का किरदार ऋषि कपूर ने निभाया था. एक हादसे के बाद दोनों की जिंदगी बदल जाती है और चांदनी की मुलाकात ललित से होती है, जिसका किरदार विनोद खन्ना ने निभाया था. इसके बाद कहानी प्यार, बिछड़ने और जिंदगी में आगे बढ़ने के फैसलों के बीच आगे बढ़ती है.
फिल्म की खूबसूरत कहानी और संगीत ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. ‘चांदनी' की सफलता में इसके गानों का बड़ा योगदान रहा. ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' भी ऐसा ही गीत है, जो फिल्म से निकलकर लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं