विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2023

प्यास से तड़प रही थी गिलहरी, पानी के लिए हाथ जोड़ा, शख्स ने हाथों से पानी पिलाकर दिल जीता

सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स को प्यासी गिलहरी को अपने हाथों से पानी पिलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के शुरुआती अंश में शख्स बोतल की मदद से गिलहरी को पानी पिलाता है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं.

प्यास से तड़प रही थी गिलहरी, पानी के लिए हाथ जोड़ा, शख्स ने हाथों से पानी पिलाकर दिल जीता

कहते हैं इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है. इस पृथ्वी पर हमारे साथ कई जीव-जंतु रहते हैं. ईश्वर ने हमें दिमाग दिया है तो हम पृथ्वी के सभी संसाधनों का उपभोग करने लगे. स्थिति ये हो गई कि हमारे कारण अन्य जीव-जंतुओं को दिक्कत होने लगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गिलहरी को बहुत ही तेज से प्यास लगी हुई थी. गिलहरी एक शख्स से मिन्नतें करती है, हाथ जोड़ती है कि उसे पानी दे दे. दरअसल, शख्स के हाथ में पानी की बोतल थी. जब शख्स को अहसास हुआ कि गिलहरी को प्यास लगी है तो वो उसे पानी पिला दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि गिलहरी ने सारा पानी पी लिया.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स को प्यासी गिलहरी को अपने हाथों से पानी पिलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के शुरुआती अंश में शख्स बोतल की मदद से गिलहरी को पानी पिलाता है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं. एक यूज़र ने कहा कि हम मानवों के कारण ही आज पृथ्वी के सभी जीव-जंतु परेशान हैं. आज नदियां सिमट रही हैं.

इस वीडियो को @MahantYogiG नाम के यूज़र ने शेयर किया है. बता दें अब यह वीडियो वायरल हो चुका है. ख़बर लिखे जाने तक जहां इस वीडियो को 73 हजार से अधिक लोग देख चुके थे. वहीं, कमेंट में लोगों ने गिलहरी को पानी पिलाने वाली शख्स की तारीफ भी की.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Squirrel Viral Video, Squirrel Was Thirsty, Squirrel Adorable Video, Squirrel Drinking Water Video, Viral And Trending Video, Ajab Gajab Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com