विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2020

बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, आखिर में फिर हुआ कुछ ऐसा...

अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कोबरा से लड़ने वाली एक गिलहरी (Squirrel Fights Cobra) का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल (Viral Video) हो गया है. इस क्लिप को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.

Also Read in
बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, आखिर में फिर हुआ कुछ ऐसा...
बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, आखिर में हुआ फिर ऐसा...

अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कोबरा से लड़ने वाली एक गिलहरी (Squirrel Fights Cobra) का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल (Viral Video) हो गया है और इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस क्लिप को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. 39 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गिलहरी कोबरा के हमलों से बचने की कोशिश कर रही है.

लड़की ने हवा में उड़ाई गाड़ी और फिर हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- 'पापा की परी, रोड पर पड़ी...' देखें Viral Video

आईएफएस अधिकारी के अनुसार, जानवर अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कोबरा से लड़ रहा था. सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मां का प्यार असीमित है और अंतिम सांस तक कभी नहीं मिटता. यह अपने बच्चों की रक्षा के लिए शक्तिशाली कोबरा के साथ लड़ाई में एक गिलहरी (मां) की ताकत को समझाता है.''

शिवराज सिंह चौहान का सिंधिया को 'गद्दार' बताने वाले Video शेयर कर कांग्रेस ने पूछा- 'कहां पहुंच गए...'

इस लिंक पर क्लिक कर आप वीडियो देख सकते हैं...

क्लिप की शुरुआत गिलहरी से होती है. वो कोबरा को भगाने की कोशिश करती है. कोबरा वापस जाने के बाद वापस आता है और गिलहरी पर हमला करना शुरू कर देता है. गिलहरी हमले से बचने के लिए पूंछ का इस्तेमाल करती है. वीडियो को साझा किए जाने के कुछ ही घंटों में 5 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

कोरोना को भारत से भगाने के लिए महिलाओं ने गाया भजन, चुटकियां मारकर बोलीं- 'भाग जा रे भाग जा...' देखें Video

लोग बच्चों के लिए मां के प्यार और कोबरा के खिलाफ दिखाई गई ताकत से चकित दिखे. ट्विटर पर लोगों ने ऐसे कमेंट्स किए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Squirrel, Cobra, Squirrel Fights Cobra, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com