इंटरनेट (Internet) की दुनिया में यूं तो रोजाना कई वीडियोज सुर्खियां बटोरते रहते हैं. मगर कई वीडियोज (Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग शायद ही कभी भूल पाते हों. इन दिनों एक बड़ा ही प्यारा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यकीनन ये वीडियो देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे. इस वीडियो में एक शख्स को अपनी मां से दो साल बाद मिलते हुए देखा जा रहा है. बस इसी दौरान कुछ ऐसा घटता है, जिसे पर हर कोई दिल हार बैठेगा.
सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स आराम से कुर्सी पर बैठा है. मगर अचानक से कुछ दिखाई देता है, इसलिए वो अपनी सीट से तेजी से उठकर चलने लगता है. थोड़ी ही देर में दिखाई देता है कि वो शख्स किसी महिला को बड़ी गर्मजोशी के साथ अपने गले लगा रहा है. असल में जिस महिला से शख्स गले मिल रहा है वो उसकी मां (Mother) है, जिससे शख्स दो साल के लंबे इंतजार के बाद मिल सका.
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
यहां देखिए वीडियो-
मां को देखते ही शख्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. वीडियो देख किसी को भी अंदाजा हो जाएगा कि मां की बाहों में लड़का कितना सकून महसूस कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस नजारे को देख अपनी मां को याद करने लगे. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, तभी से ये वीडियो लोगों के दिलो को छू रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ciaran___joyce नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा, “2019 में मेरी मां ऑस्ट्रेलिया चली गई, महामारी के कारण, मैंने उसे तब से नहीं देखा था. हमने अप्रैल में अपनी नानी को भी खो दिया, ऑस्ट्रेलियाई सीमा पर सख्त नियंत्रण के कारण वह अलविदा कहने के लिए घर नहीं आ पा रही थी, ” अगली कुछ पंक्तियों में उन्होंने व्यक्त किया कि इतने दिनों के बाद अपनी माँ को देखकर उन्हें कैसा लगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं