विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2025

आयुर्वेदिक दवाखाना वाले ने 'यौन रोग' बताकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया 48 लाख का चूना, किडनी भी हो गई खराब

शख्स ने आरोप लगाया कि खुद को आयुर्वेदिक बताने वाले एक दवा की दुकान ने महंगे हर्बल प्रोडक्ट्स बेचकर उससे 48 लाख रुपये की ठगी की है. दवाओं के लिए उसने लाखों रुपए दिए जिससे उसे कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि इससे उसकी किडनी खराब हो गई.

आयुर्वेदिक दवाखाना वाले ने 'यौन रोग' बताकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया 48 लाख का चूना, किडनी भी हो गई खराब
बेंगलुरु सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आयुर्वेदिक दवाखाना में गंवाए 48 लाख रुपए

बेंगलुरु में एक 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ ठगी का मामला सामने आया है. शख्स ने आरोप लगाया कि खुद को आयुर्वेदिक बताने वाले एक दवा की दुकान ने महंगे हर्बल प्रोडक्ट्स बेचकर उससे 48 लाख रुपये की ठगी की है. दवाओं के लिए उसने लाखों रुपए दिए जिससे उसे कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि इससे उसकी किडनी खराब हो गई.

खबरों के मुताबिक, शिकायत करने वाले ने कहा कि मार्च 2023 में शादी के तुरंत बाद उसे सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें होने लगीं.  उसने शुरू में बेंगलुरु के पास केंगेरी के एक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इलाज करवाया. 3 मई को, पीड़ित ने KLE लॉ कॉलेज के पास सड़क किनारे एक ‘आयुर्वेदिक दवाखाना' टेंट देखा, जिसमें सेक्सुअल प्रॉब्लम के ‘जल्दी इलाज' का वादा किया गया था.

100 प्रतिशत इलाज का दावा

टेंट के अंदर जाने पर वहां उसे एक आदमी मिला, जिसने खुद को ‘विजय गुरुजी' बताया. उसने पीड़ित से कहा कि अगर वह कुछ ‘दुर्लभ आयुर्वेदिक दवाएं' ले ले तो वह हमेशा के लिए ठीक हो सकता है. बाद में उसी शाम, विजय ने उसकी जांच की और दावा किया कि "देवराज बूटी" नाम की एक दुर्लभ जड़ी-बूटी उसकी दिक्कतों को ठीक कर देगी. विजय ने उसे यशवंतपुर में विजयलक्ष्मी आयुर्वेदिक दुकान से दवा खरीदने के लिए कहा, यह कहते हुए कि यह हरिद्वार से आई है और इसकी कीमत 1.6 लाख रुपये प्रति ग्राम है. वो सिर्फ कैश में ही दवा खरीद सकता है.

बैंक से लोन लेकर खरीदी दवाएं

पीड़ित ने शुरू में जड़ी-बूटी खरीदी और बाद में भावना बूटी थैला नाम के 15 ग्राम तेल के लिए 76,000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 17 लाख रुपये दिए. विजय की चेतावनी के दबाव में कि इलाज बंद करने से गंभीर दिक्कतें होंगी, उसने अपनी पत्नी और माता-पिता से उधार लिया, फिर और देवराज बूटी खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का बैंक लोन लिया. आखिरकार, उसने 2.6 लाख रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से चार ग्राम देवराज रसबूटी के लिए 10 लाख रुपये और दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

हालत में नहीं हुआ सुधार

कुल 48 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. एक नए मेडिकल चेकअप में किडनी की दिक्कतें सामने आईं, जिसका आरोप है कि यह हर्बल प्रोडक्ट्स खाने की वजह से हुआ. जब उसने और दवा खरीदने से मना कर दिया, तो विजय ने कथित तौर पर उसे रोज़ धमकाया, यह कहते हुए कि अधूरा इलाज उसे नुकसान पहुंचाएगा.

खबरों के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (साउथ-वेस्ट) अनीता बी हड्डनवर ने कहा कि मामला की गंभीरता को देखते हुए सड़क किनारे लगे सभी आयुर्वेदिक टेंट हटाने के आदेश दिए गए है. ज्ञानबरथी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 (ज़हर देकर नुकसान पहुंचाना), 316 (भरोसे का आपराधिक उल्लंघन), और 318 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है. दुकान के मालिक विजय और उस साथी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसने पीड़ित को हीलर से मिलवाया था.

सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं और कह रहे हैं कि कैसे कोई पढ़ा-लिखा इंसान ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के झांसे में फंस सकता है. 

(अस्वीकरण: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. एनडीटीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: टेकी ने ‘नैनो बनाना' से बनाए बिलकुल असली दिखने वाले फर्जी पैन-आधार कार्ड! सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

हल्दी रस्म में एंट्री के दौरान दूल्हा-दुल्हन के सिर पर फटे हाइड्रोजन गुब्बारे, दोनों बुरी तरह झुलसे, मचा बवाल

किसी ने मेरे हाथ पर थूका... UK व्लॉगर ने शेयर किया भारतीय ट्रेन का ‘भयानक अनुभव', सुनकर आ जाएगा गुस्सा

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Software Engineer, Ayurvedic Dispensary, Ayurvedic Dawakhana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com