केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इंस्टाग्राम पर पूर्व टेनिस क्वीन स्टेफी ग्राफ का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. मज़ाकिया कैप्शन के साथ शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 2.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. दरअसल ये क्लिप उस मज़ेदार घटना की है जब पूर्व टेनिस खिलाड़ी (former tennis player) स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf) को विंबलडन (Wimbledon) में टेनिस कोर्ट पर ही शादी का प्रपोजल मिला था.
इस वीडियो में दर्शकों में से किसी को ये पूछते हुए दिखाया गया है कि 'स्टेफी क्या तुम मुझसे शादी करोगी' ? इस पर पूर्व टेनिस खिलाड़ी जवाब देते हुए उससे पूछती हैं, आपके पास कितने पैसे हैं? स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्योंकि बहु भी कभी टेनिस फैन थी'.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दरअसल केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की लोगों के बीच सबसे पहली पहचान उनके लोकप्रिय टीवी सीरियल 'सास भी कभी बहू थी के जरिए बनी थी.' अगर आप इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी के रेग्युलर फॉलोवर हैं, तो आप ये जानते होंगे कि वो अपने फॉलोअर्स के साथ अक्सर मज़ाक करती हुई दिखाई देती हैं. स्मृति ईरानी का शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है.
देखें Video:
आपको बता दें कि ये वीडियो स्टेफी ग्राफ और जापान की किमीको डेट के बीच 1996 में हुए सेमीफाइनल मैच का है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस पोस्ट पर लोगों की मज़ेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा,' प्रफुल्लित करने वाला वीडियो'. कुछ यूज़र्स ने हंसते हुए इमोजी पोस्ट की, तो कई लोगों ने स्टेफी ग्राफ को सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों के रूप में याद किया.
1987 में दुनिया ने पहली बार स्टेफी ग्राफ का जलवा देखा था. उस साल वो सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में फ्रेंच ओपन चैंपियन बनीं. फिर उसके अगले ही साल जब स्टेफी ग्राफ ने चारों ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिताएं जीतने के साथ ही ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता तो लोग उनके दीवाने हो गए. स्टेफी ग्राफ को टेनिस की गोल्डन गर्ल के नाम से जाना जाता है. जर्मनी की स्टेफी 80 और 90 के दशक में टेनिस कोर्ट की क्वीन मानी जाती थी. उनकी शादी टेनिस के सुपर स्टार आंद्रे आगासी से हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं