विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

PHOTOS: नीली आंखें और खूबसूरत बाल, मिलिए 'दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की' से

रूस की इस छोटी सी बच्ची का नाम है अनास्तासिया कोनेजेवा. इसकी क्यूटनेस की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है. इस बच्ची की नीली आंखें लोगों को काफी पसंद आ रही है.

PHOTOS: नीली आंखें और खूबसूरत बाल, मिलिए 'दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की' से
रूस की इस छोटी सी बच्ची का नाम है अनास्तासिया कोनेजेवा. इसकी क्यूटनेस की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है.
  • सोशल मीडिया पर लोग कह रहे इस बच्ची को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की.
  • 6 साल की उम्र में हुए 8 लाख से ज्यादा फॉलअर्स.
  • वह सबसे बड़ा रूसी ब्रांड चोबी किड्स के लिए मॉडलिंग करती हैं.
नई दिल्ली: मॉडल बनने के लिए लड़के-लड़कियां बचपने से ही शरुआत कर देते हैं. तब जाकर वो लोग युवा अवस्था में कामयाबी हासिल कर पाते हैं. लेकिन 6 साल की एक बच्ची बड़ी से बड़ी मॉडल को पीछे छोड़ रही है. उसकी क्यूटनेस और नीली आंखों का हर कोई दीवाना हो रहा है. जी हां, इस लड़की को 'दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की' कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस लड़की की फोटो की खूब चर्चा हो रही है. लगातार इसके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं.

पढ़ें- अगर भारत में BAN हो जाए शराब तो क्या होगा, लोग बोले- बारात में नहीं नाचेगी नागिन
 
anastasia knyazeva
anastasia knyazeva

अनास्तासिया कोनेजेवा की क्यूटनेस के दीवाने हुए लोग
रूस की इस छोटी सी बच्ची का नाम है अनास्तासिया कोनेजेवा. इसकी क्यूटनेस की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है. इस बच्ची की नीली आंखें लोगों को काफी पसंद आ रही है. अब ये लड़की दुनिया की सबसे छोटी खूबसूरत मॉडल बन गई है. इंस्टाग्राम पर इनके लगातार फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं. 

पढ़ें- देखते ही देखते गायब हो जाता है ये शख्स! इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
 
anastasia knyazeva
anastasia knyazeva

6 साल की उम्र में हुए 8 लाख से ज्यादा फॉलअर्स
इंस्टाग्राम पर अनास्तासिया की तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 6 साल की उम्र में 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं. बता दें, जब अनास्तासिया चार साल की थीं तो तब उनकी मां एना इंस्टाग्राम पर उनके नाम से अकाउंट बना दिया था. दो साल में ये बच्ची इतनी पॉपुलर हो गई कि उसके फॉलोअर्स बढ़ते गए. 

पढ़ें- अचानक बस के सामने आ गया जंगली हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरान
 
anastasia knyazeva
anastasia knyazeva


ये बच्ची सबसे बड़ा रूसी ब्रांड चोबी किड्स के लिए मॉडलिंग करती है. उनकी फोटो पर रोज हजारों की संख्या में कमेंट और लाइक्स आते हैं. कमेंट में ज्यादातर लोग उनकी आंखों की बातें करते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beautiful Girl, Most Beautiful Girl In The World, Anastasia Knyazeva, Russian Beauty, Blue Eyes Girl, Beautiful, Beautiful Girls, Instagram, रूस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com