आईआईटी रोपड़ (IIT Ropar) के दीक्षांत समारोह का एक दिल को छू लेने वाला और मज़ेदार वीडियो ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा है. इस वायरल क्लिप को एक दिन में 1.7 करोड़ से ज़्यादा बार देखा गया है. इस वीडियो में दीक्षांत समारोह के दौरान एक छात्र और प्रोफेसर के बीच एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल कैद हुआ है. प्रोफेसर साहब का कूल अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.
मैच हो गई स्टूडेंट-प्रोफेसर की वाइब
इस क्लिप में कार्तिक नाम का एक छात्र अपनी डिग्री लेने के लिए मंच की ओर जाता है. तस्वीर खिंचवाते हुए, वह प्रोफ़ेसर की ओर मुड़ता है और शरारत से पूछता है कि क्या वह तस्वीर के लिए सनग्लासेस पहन सकता है. प्रोफ़ेसर मुस्कुराते हुए उसे अनुमति दे देते हैं. छात्र पॉकेट से अपना काला चश्मा निकाल लेता है. लेकिन उसे अभी भी कुछ मिसिंग लग रहा होता है और छात्र आगे कहता है, "सर आपके लिए भी एक चश्मा है," और प्रोफेसर फिर से मुस्कुराते हुए कहते हैं, "लाओ".
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रोफ़ेसर तुरंत अपना सामान्य चश्मा उतार देते हैं और ब्लैक सनग्लासेस पहन लेते हैं, फिर छात्र के साथ पोज़ देते हैं. प्रोफेसर के चश्मा पहनते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गूंज से भर जाता है. सब इस कूल प्रोफेसर की तारीफ करने लगते हैं.
देखें Video:
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "जब आपके प्रोफेसर दीक्षांत समारोह में काले चश्मे के लिए हां कहते हैं... और डिग्री देते समय भी उसे पहनते हैं! सिर्फ़ आईआईटी रोपड़ में ही यादगार पल."
यूजर्स बोले- पूकी प्रोफेसर
सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रोफ़ेसर के चंचल स्वभाव और दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने के लिए उनकी तारीफ़ों की बाढ़ ला दी. एक यूज़र ने लिखा, "सबसे कूल प्रोफ़ेसर और छात्र का मेल." दूसर ने लिखा, "मुझे यह अच्छा लगा कि उसने कोई भी काम करने से पहले अपने प्रोफेसर से पूछा, बजाय इसके कि वह कोई तमाशा खड़ा करे." वहीं एक ने लिखा, ओह, पूकी प्रोफेसर. जबकि एक ने लिखा, "यह शिक्षक वाइब टेस्ट में पास हो गया."
ये भी पढ़ें: पिता की मौत पर भी IT कंपनी ने नहीं दिया WFH, शख्स ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द, भड़के यूजर्स ने दी ये सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं