66 वर्षीय अभिनेता और राजनेता कमल हासन (Kamal Haasan) ने कोयम्बटूर दक्षिण विधानसभा सीट (Coimbatore South Constituency) से चुनाव लड़ा था. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को हुए थे. मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू हुई. हालाँकि, 66 वर्षीय कमल हासन, मतगणना के शुरुआती घंटों के दौरान अग्रणी रहे, लेकिन भाजपा की वनाथी श्रीनिवासन ने उन्हें शाम 6 बजे पछाड़ दिया और अंततः लगभग 1,500 मतों से चुनाव जीत गईं. उनकी हार पर बेटी श्रुति हसन (Shruti Haasan) ने रिएक्शन दिया है.
श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप पर हमेशा गर्व रहेगा अप्पा.' साथ ही उन्होंने #Terminator और #TheFighter हैशटैग भी डाले.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

अप्रैल में, श्रुति और उनकी छोटी बहन अक्षरा अपने पिता के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची और तमिलनाडु चुनाव के लिए अपने वोट डाले. श्रुति हासन ने परिवार के साथ फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'वोट करने का समय.'
श्रुति हासन ने उस समय NDTV को बताया था, "मैं उनके (कमल हासन) साथ में हूं. मैं सिर्फ एक बेटी के रूप में उनका समर्थन करने आई हूं. मुझे उम्मीद है कि सब कुछ सही तरीके से होगा."
कमल हासन कुल वोट शेयर (33.26 प्रतिशत) में से एक तिहाई को सुरक्षित करने में कामयाब रहे, जबकि वनाथी श्रीनिवासन ने 34.38 प्रतिशत वोट हासिल किए. ट्विटर पर कमल हासन ने मतदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह राज्य की मिट्टी, भूमि और लोगों की रक्षा करना जारी रखेंगे. उन्होंने द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को चुनावों में जीत के लिए बधाई भी दी. हासन की पार्टी का नाम मक्कल नीडि माईम (Makkal Needhi Maiam) है जिसका अर्थ है "पीपुल्स जस्टिस सेंटर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं