विज्ञापन

'बच्चों के लिए अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर बिजनेस में कभी मत घुसना', जैन व्यापारी ने समझाया इसका लॉजिक

क्या बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अच्छी-भली नौकरी छोड़ बिजनेस शुरू करना सही फैसला है? 20 साल बैंकिंग सेक्टर में गुजारने वाले शरद जैन से जानिए नौकरीपेशा माता-पिता के लिए सबसे सुरक्षित प्लान-बी क्या है.

'बच्चों के लिए अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर बिजनेस में कभी मत घुसना', जैन व्यापारी ने समझाया इसका लॉजिक
बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए कैसे तैयार करें 'प्लान-बी'.
Image@sharadjain.insta

VIRAL VIDEO: नौकरीपेशा लोग हर महीने तय सैलरी की सुरक्षा में तो जीते हैं, लेकिन फाइनेंशियल फ्रीडम और नौकरी जाने का डर उन्हें हमेशा घेरे रहता है. यह इनसिक्योरिटी तब और बढ़ जाती है जब वे बच्चों के भविष्य को लेकर सोचते हैं कि क्या कल उनके लिए बाजार में नौकरियां बचेंगी? इसी उलझन के बीच, पारिवारिक बिजनेस संभालने वाले शरद जैन से एक सैलरीड पिता ने पूछा कि क्या बेटे के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें नौकरी छोड़ व्यापार शुरू करना चाहिए? शरद जैन का सीधा जवाब है बिल्कुल नहीं. अच्छी-भली नौकरी छोड़कर अचानक बिजनेस में कूदना आत्मघाती हो सकता है. हालांकि, सिर्फ सेविंग्स के भरोसे रहने के बजाय बच्चों के लिए दूसरे विकल्प और प्लेटफॉर्म तलाशना बेहद जरूरी है.

क्या हर नौकरीपेशा को बिजनेस में कूद जाना चाहिए?

एक सफल बिजनेसमैन शरद जैन से हाल ही में एक सैलरीड पिता ने यही दर्द साझा किया. उन सज्जन का करियर बेहतरीन है, सैलरी अच्छी है और उनका बेटा 11वीं क्लास में 90% से ज्यादा नंबर लाया है. लेकिन पिता का सवाल बड़ा था "शरद, अगर मेरा बेटा कल कॉर्पोरेट जॉब में कामयाब नहीं हो पाया, तो उसके पास क्या 'प्लान-बी' है?" शरद जैन कहते हैं कि यह सिर्फ एक पिता की नहीं, बल्कि हर नौकरीपेशा पिता की चिंता है. हम बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे तो जोड़ते हैं, लेकिन क्या उनके लिए कोई बना-बनाया प्लेटफार्म खड़ा करते हैं? 

WATCH VIDEO

इसे एक सीधे उदाहरण से समझिए. एक छोटा दुकानदार भले ही कम पढ़ा-लिखा हो, लेकिन अगर उसका बेटा नौकरी नहीं कर पाता, तो वह दुकान पर बैठ जाता है. वहां से सीखता है और आगे बढ़ता है. मगर एक अच्छी सैलरी वाले पिता के पास अपने बच्चे के लिए ऐसा कोई विकल्प नहीं होता. सेविंग्स आपको वित्तीय सुरक्षा दे सकती हैं, लेकिन बिजनेस तरक्की का एक नया जरिया देता है. 

यह भी पढ़ें | 'जिन्हें नौकरी की सख्त जरूरत हो, उन्हें काम पर मत रखो'; मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने समझाया इसका लॉजिक

एक बड़ी भूल साबित होगा ये फैसला

तो क्या इसका मतलब यह है कि हर नौकरीपेशा इंसान को आज ही अपनी सुरक्षित नौकरी छोड़ देनी चाहिए और बिजनेस शुरू कर देना चाहिए? शरद जैन का जवाब है बिल्कुल नहीं. बिना तैयारी के अच्छी नौकरी छोड़कर बिजनेस में कूदना बड़ी भूल साबित हो सकता है. लेकिन हां, सिर्फ बचत के भरोसे बैठे रहना भी सही नहीं है. हमें बच्चों के लिए नए विकल्पों को तलाशना होगा, उनके लिए एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार करने की दिशा में सोचना होगा जो कल उनके काम आ सके.

कौन हैं शरद जैन?

शरद जैन ने करीब 20 साल बैंकिंग सेक्टर में गुजारे हैं. दो साल पहले उन्होंने अपने पारिवारिक बिजनेस की कमान संभाली. इस छोटे से सफर में उन्होंने ग्राहकों से सीधा रिश्ता बनाया, जीरो से एक नई फैक्ट्री खड़ी की, ग्लोबल ट्रेड फेयर्स के जरिए नए प्रोडक्ट्स तलाशे और आधुनिक तकनीक के दम पर अपने बिजनेस को एक नई ऊंचाई दी.

यह भी पढ़ें | अशनीर ग्रोवर ने दिखाए गुरुग्राम के 100 करोड़ के DLF फ्लैट, बोले- 'ये भारत जैसा नहीं लगता'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salaried Class, Salaried Class Expectations, Job Security Comparison, Job Security Government, Job Security In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com