Return Policy Viral Video : त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और अब हर दुकान पर महिला ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आ रही है, जिसमें सबसे ज्यादा कपड़ों की दुकान पर महिला ग्राहकों का सैलाब टूट पड़ा है. हाल ही में करवा चौथ के बाद दीवाली और अब देव उठनी ग्यारस आने वाला है, ऐसे में महिलाएं जमकर शॉपिंग कर रही हैं. दुकानदार और उनके वर्कर्स को महिला ग्राहकों के बीच एक पल का भी होश नहीं रहता. ऐसे में बार्गेनिंग और रिटर्न से बचने के लिए दुकानदार पहले ही अलर्ट हो गए हैं और ग्राहकों को भी इसके लिए चेता रहे हैं. इसी के चलते एक दुकानदार ने अपनी दुकान में रिटर्न पॉलिसी का बोर्ड लगा दिया है, जिसे देखने के बाद महिला ग्राहक रिटर्न करने के लिए कोई भी बहाना नहीं बना सकेंगी.
दुकानदार ने रिटर्न के हैक किए सारे बहाने (Return Policy Board Video Viral)
सोशल मीडिया पर कपड़े की दुकान से वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ महिलाएं शॉपिंग कर रही हैं. वहीं काउंटर के ऊपर रिटर्न पॉलिसी का बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें दुकानदार ने महिला कस्टमर के रिटर्न के सारे बहाने हैक कर लिए हैं. दुकानदार के रिटर्न पॉलिसी बोर्ड पर लिखा है, 'मम्मी को पसंद नहीं आया', 'पापा पहनने नहीं दे रहे', 'पति डांट रहे हैं' किसी भी कारणवश वापस नहीं होगा'.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स (Shopkeeper Viral Video)
इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स पोस्ट करने के साथ-साथ कपड़े रिटर्न करने के नए-नए बहाने भी बता रहे हैं. एक ने लिखा है, 'साइज ठीक नहीं आ रहा है'. एक और यूजर लिखता है, 'बोर्ड में यह भी एड कर दो कि वाइफ को पसंद नहीं आया'. एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'महिलाओं की वजह से दुकानदारों का दर्द बाहर आ रहा है'. एक और यूजर ने लिखा है, 'मान गए गुरु'. इस वीडियो पर यूजर्स अब ऐसे ही मजेदार कमेंट्स् पोस्ट कर रहे हैं. कई ऐसे भी यूजर्स हैं, जो इस वायरल वीडियो पर लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं.
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं