सोशल मीडिया (social media) पर कई ऐसे वीडियोज (videos) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (viral on social media) हो रहा है, जिसे देखकर आपका डर लगना लाजमी है, पर वीडियो में कुछ ऐसा भी देखने को मिल रहा है जिस पर आसानी से विश्वास नहीं किया जा सकता. इस वीडियो में दो मुर्गी और सांप (snake) एक ही जगह पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, पर ना तो उनके बीच किसी तरह की कोई लड़ाई हो रही है और ना ही दोनों एक-दूसरे को कोई नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो चलिए देखते हैं आखिर वायरल वीडियो (viral video) में ऐसा है क्या.
यहां देखें वीडियो
This has to be the most chill snake I have ever seen ????????????#viralhog #snake #chicken #chill pic.twitter.com/lmNMSULxOi
— ViralHog (@ViralHog) April 28, 2022
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वीडियो को देख छूट जाएंगे पसीने
सांप (Snake) एक ऐसा जीव है, जिसका नाम सुनकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसे में आज जो वीडियो (video) हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, उसे देखकर यकीनन आप ख़ौफ़ज़दा हो जाएंगे. इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक ही जगह दो काले रंग की मुर्गी बैठी हुए दिखाई दे रही हैं. उनके पास में उनके अंडे रखे हुए हैं, जिनकी दोनों तकवारी कर रही हैं. वही उन्हीं के बगल में अगर नजर डाली जाए, तो एक बड़ा सा काले रंग का सांप (big black snake) दिखाई दे रहा है. यह सांप कुंडली मारकर उस जगह पर बैठा हुआ है. ऐसे में एक महिला उस जगह से सांप को हटाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि, मुर्गी को लग रहा है कि उनके अंडों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, तो वह बार-बार चोंच मार रही है. आखिरकार महिला सांप को उस बिल से बाहर निकालकर जंगल में दूर ले जाकर छोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोग इस सांप के शांत स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं.
'सलमान-शाहरुख' के सिक्स पैक एब्स नहीं ये हैं बन ब्रेड, तस्वीर देख चकरा जाएगा दिमाग
सामने आया अब तक का सबसे शांत सांप
जाहिर है सांप (snake) का नाम सुनकर आपके ज़हन में एक ही बात आ रही होगी कि आखिर वहां क्या हुआ होगा, तो आपको बता दें कि बहुत ही आश्चर्यजनक तस्वीर यहां देखने को मिल रही है. दोनों अपने अपने किनारे पर बैठे हुए नज़र तो आए, लेकिन सांप ने किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. सोशल मीडिया (social media) पर मुर्गी और सांप का यह वीडियो (video) 'Viral Hog' के ट्विटर अकाउंट (Twitter account) से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'ये अब तक का सबसे चिल स्नेक होना चाहिए'. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग डर भी रहे हैं और शॉक्ड भी हैं. ज्यादातर लोग सवाल कर रहे हैं कि, 'ऐसा कैसे हो सकता है.'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म सिटी में स्पॉट हुए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं