आजकल लोग ग्लैमर के क्षेत्र में नाम रौशन करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग हैं, जो ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी इनसे दूरी बना रहे हैं. शाहिस्ता खान एक ऐसी ही एंटप्रेन्योर हैं, जो ग्लैमर से दूर रह कर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं और लोगों को मोटिवेट कर रही हैं. शाहिस्ता खान, फिल्म एक्टर साहिल खान की बहन हैं. इन सबके बावजूद वो कुछ अलग कर रही हैं.
वे अपने भाई साहिल खान के साथ 'साहिल और शाहिस्ता वेंचर्स' के जरिए फिटनेस के बारे में लोगों को जागरुक कर रही हैं. सोशल मीडिया पर शाहिस्ता काफी एक्टिव रहती हैं. देखा जाए तो इंस्टाग्राम पर इनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. शाहिस्ता खान के जीवन पर ध्यान देने पर पता चलता है कि उन्होंने अपने परिवार में ग्लैमर से ताल्लुक रखने के बावजूद खुद को कैमरे से हमेशा दूर रखने का निर्णय लिया लेकिन उनके सामर्थ्य और प्रतिबद्धता की वजह से वे आज लोगों के बीच में प्रसिद्ध हो रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फिटनेस के बारे में शाहिस्ता का मानना है कि ये सभी युवाओं के लिए बेहद जरूरी है. आज के दौर में फिट रहना चाहिए. युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को भी फिट रहने की जरूरत है. हमारा देश युवा है, ऐसे में काम के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं