पाकिस्तान से भारत आकर चर्चा में आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनके बेटे का नामकरण, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘भारत' रखा है. इस खास मौके पर उन्होंने हिंदू धर्म और भारत के प्रति अपने प्रेम को खुलकर जाहिर किया.
बेटे का नाम रखा ‘भारत'
सीमा हैदर ने अपने बेटे के नामकरण संस्कार के दौरान ‘भारत' नाम चुना. उन्होंने बताया कि पंडित जी द्वारा निकाले गए अक्षर ‘भ' से उन्हें यह नाम सबसे सुंदर लगा. उन्होंने कहा, भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता. इस मौके पर सीमा पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आईं, जिनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
हिंदू धर्म को बताया खूबसूरत
नामकरण के दौरान सीमा हैदर ने हिंदू धर्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है. यहां के त्योहार लोगों के बीच प्यार बढ़ाते हैं. नामकरण जैसी परंपराएं उन्हें बेहद खास लगती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है और भारत में रहकर वह बहुत खुश हैं.
Greater Noida, Uttar Pradesh: Pakistani National Seema Haider, who is married to an Indian, says, "Today is my son's naming ceremony. There was a vigil last night, and according to Hindu tradition, when a son is born, a naming ceremony is performed. I feel extremely happy and… pic.twitter.com/csOUadvuP3
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
भारत की जीत पर होती है खुशी
सीमा हैदर ने क्रिकेट को लेकर भी अपनी भावनाएं शेयर कीं हैं. उन्होंने कहा, कि भारत को सपोर्ट करना उन्हें अच्छा लगता है. हर मैच में वह भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना करती हैं. जब भारत जीतता है, तो उन्हें गर्व और खुशी महसूस होती है. उनके अनुसार, जीत के बाद पूरा परिवार मिलकर जश्न मनाता है.
भारत में मिला अपनापन
सीमा ने बताया कि भारत में उन्हें बहुत प्यार मिला है. अलग-अलग जातियों और समुदायों के लोग उन्हें अपनाते हैं. लोग उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. उन्हें यहां कभी पछतावा महसूस नहीं होता है.
यह भी पढ़ें: भीख मांगकर बना करोड़पति! 8 विला, लग्जरी फ्लैट्स और करोड़ों की संपत्ति, दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से मिलिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं