विज्ञापन

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को क्यों सम्मानित करेंगे हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी?

सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई हैं. उन्होंने छठे बच्चे को जन्म दिया है. सचिन मीणा और सीमा हैदर का ये दूसरा बच्चा है. सीमा हैदर अपने साथ 4 बच्चों को पाकिस्तान से लाई थीं.

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को क्यों सम्मानित करेंगे हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी?
  • पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने 11 महीने में दूसरी बार बच्चे को जन्म देकर छठा बच्चा पैदा किया है
  • हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को सम्मानित करने का ऐलान किया है
  • पिंकी चौधरी ने चौथे बच्चे पर 21 हजार और पांचवें बच्चे पर 31 हजार रुपये सम्मान राशि देने की घोषणा की थी
गाजियाबाद:

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई हैं. उन्होंने छठे बच्चे को जन्म दिया है. 11 महीने में दूसरी बार सीमा हैदर मां बनीं हैं. अब खबर है कि छठा बच्चा होने पर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी अब सीमा हैदर को सम्मानित करने जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही पिंकी चौधरी ने ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को सम्मानित करने का ऐलान किया था.

पिंकी चौधरी ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी और कहा था कि चौथा बच्चे होने पर 21,000 रुपये से परिवार को सम्मानित करेंगे. वहीं, पांचवां बच्चा होने पर 31,000 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

अब पिंकी चौधरी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को सम्मानित करने का ऐलान किया है. पिंकी चौधरी ने कहा कि हिंदू परिवारों को बढ़ाने के लिए हमने कहा था कि ज्यादा बच्चे करने पर हम हिंदू परिवारों का सम्मान करेंगे. अब सीमा हैदर और सचिन मीणा को छठा बच्चा पैदा हुआ है. सीमा हैदर ने पाकिस्तान से आकर अपने आपको और चारों बच्चों ने सनातन धर्म में वापसी की थी. अब उनको छठा बच्चा पैदा हुआ है, जिस प्रकार हम हिंदू परिवारों का सम्मान कर रहे हैं, उस प्रकार हम सीमा हैदर का भी सम्मान करेंगे.

उन्होंने कहा कि ज्यादा एडवांस्ड कल्चर में चलते हुए भारतीय महिलाएं भारतीय संस्कृति को भूल रही हैं. पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर भारतीय संस्कृति को फॉलो कर रही हैं. बिंदी लगा रही हैं. सिंदूर लगा रही हैं. इसलिए हम सीमा हैदर और सचिन मीणा को सम्मानित करने का काम करेंगे. हम सबको संदेश देंगे कि जिस तरह से सीमा हैदर भारत के प्रति प्रेम रख रही हैं, आप सबको भी उसी प्रकार प्रेम करना चाहिए.

लेखक के बारे में
img
Pintu Tomar
Pintu Tomar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seema Haidar, Seema Haider And Sachin Meena, Pinki Chaudhary, Seema Haidar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com