विज्ञापन

भीख मांगकर बना करोड़पति! 8 विला, लग्जरी फ्लैट्स और करोड़ों की संपत्ति, दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से मिलिए

भरत जैन की कहानी समाज के कई पहलुओं को सामने लाती है. यह सिर्फ अमीरी की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि अवसर और सोच इंसान की जिंदगी को कैसे बदल सकते हैं, चाहे शुरुआत कितनी भी कठिन क्यों न हो.

भीख मांगकर बना करोड़पति! 8 विला, लग्जरी फ्लैट्स और करोड़ों की संपत्ति, दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से मिलिए
सड़कों पर भीख, लेकिन बैंक बैलेंस करोड़ों में, मुंबई के इस शख्स की कहानी है फिल्मी
AI Photo

World Richest Beggar: दुनिया में अमीरी की कई कहानियां सुनने को मिलती हैं, लेकिन कुछ कहानियां इतनी अलग होती हैं कि उन्हें सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. मुंबई के भरत जैन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहां एक भिखारी ने भीख मांगकर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली और आज वह 'दुनिया का सबसे अमीर भिखारी' कहलाता है.

भरत जैन कौन हैं?

मुंबई के रहने वाले भरत जैन का बचपन बेहद गरीबी में बीता. उनके पास न तो सही शिक्षा के अवसर थे और न ही कोई स्थायी रोजगार. मजबूरी में उन्होंने बचपन से ही भीख मांगना शुरू कर दिया. पिछले करीब 40 सालों से वह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) और आजाद मैदान जैसे इलाकों में रोज 10-12 घंटे भीख मांगते रहे हैं.

कमाई और संपत्ति

भरत जैन की कहानी यहीं से दिलचस्प बनती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत जैन की रोजाना की कमाई लगभग 2,000 से 2,500 रुपये है. इस तरह से महीने में उनकी कमाई करीब 60,000 से 75,000 रुपये तक हो जाती है. उन्होंने अपनी इस कमाई को खर्च करने के बजाय समझदारी से बिजनेस और रियल एस्टेट में निवेश किया. आज उनके पास मुंबई में 1.4 करोड़ रुपये के दो फ्लैट हैं. ठाणे में दो दुकानें हैं (हर महीने करीब 30,000 रुपये किराया). बात करें उनकी नेटवर्थ की तो उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 7.5 करोड़ रुपये बताई जाती है.

परिवार और लाइफस्टाइल

भरत जैन का परिवार आज आरामदायक जिंदगी जी रहा है. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, पिता और भाई शामिल हैं. उनके बेटे अच्छे स्कूल से पढ़ाई कर चुके हैं और अब परिवार का स्टेशनरी बिजनेस संभाल रहे हैं.

फिर भी भीख क्यों मांगते हैं?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद भरत जैन आज भी भीख क्यों मांगते हैं. कुछ लोग इसे उनकी आदत या लत मानते हैं. वहीं, कुछ लोग कहते हैं कि यह उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. जो भी हो, उनकी कहानी यह जरूर दिखाती है कि मेहनत और समझदारी से कोई भी अपनी जिंदगी बदल सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत को लेकर बड़ा ‘कन्फेशन', इंडिया घूमने आया विदेशी टूरिस्ट बोला, जो है ही नहीं वो दिखाया क्यों जाता है?

दुल्हन की विदाई में ऐसा सीन पहले नहीं देखा होगा, पालतू कुत्तों ने रोक लिया रास्ता, Video देख भर आएंगी आंखें

225 साल बाद सामने आया इस बड़े युद्ध का राज, समुद्र की गहराई में छिपा था इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com