विज्ञापन

कुछ कुछ होता है की अंजलि अब है 37 साल की ग्लैमरस गर्ल, विदेशी लड़के से की सगाई, 28 साल बाद देख खुश हुए फैंस

फिल्म कुछ कुछ होता है में छोटी अंजलि का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली सना सईद अब 37 साल की हो चुकी हैं और आज भी अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं.

कुछ कुछ होता है की अंजलि अब है 37 साल की ग्लैमरस गर्ल, विदेशी लड़के से की सगाई, 28 साल बाद देख खुश हुए फैंस
कुछ कुछ होता है की अंजलि का बदल गया है 28 साल बाद लुक

Kuch Kuch Hota Hai Anjali: फिल्म कुछ कुछ होता है में छोटी अंजलि का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली सना सईद अब 37 साल की हो चुकी हैं और आज भी अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं. हाल ही में उनकी सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. सना ने एक विदेशी बॉयफ्रेंड से सगाई की है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए थे. आज फिल्म के आने के 28 साल बाद भी उन्हें उसी प्यार से याद किया जाता है. आज भी लोग उन्हें उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले करते थे.

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सना सईद 

फिल्म कुछ कुछ होता है में मासूम सी दिखने वालीं सना सईद अब बड़ी हो गई हैं. सना सईद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. सना सईद की उम्र अब 37 साल हो गई है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जिस लोकप्रियता की हकदार वे थीं, उतनी लोकप्रियता उन्हें हासिल नहीं हुई. उन्हें एक दो फिल्मों के अलावा कुछ डांस रियलिटी शो में भी देखा गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मनमुताबिक सफलता हासिल नहीं हुई.

2023 में कर ली थी बॉयफ्रेंड संग सगाई 

आपको बता दें कि 2023 में सना सईद ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई की थी, जो कि एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं और लॉस एंजेलिस में रहते हैं. सना अक्सर उनके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो सीरियल, जिसमें दिखे इरफान खान-रवि किशन, टीआरपी में रामायण-महाभारत को दी थी टक्कर, IMDb रेटिंग 8.1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuch Kuch Hota Hai, Sana Saeed, Sana Saeed Photo, Kuch Kuch Hota Hai Child Artist, Anjali Kuch Kuch Hota Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com