विज्ञापन

पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई सीमा हैदर छठी बार बनी मां, सचिन मीणा को मिली दूसरी संतान

Seema Haider News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मंगलवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. इस खुशखबरी के बाद उनके परिवार में जश्न का माहौल है. डॉ

पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई सीमा हैदर छठी बार बनी मां, सचिन मीणा को मिली दूसरी संतान
Seema Haider News: सीमा हैदर छठी बार बनी मां

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मंगलवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. इस खुशखबरी के बाद उनके परिवार में जश्न का माहौल है. डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर में खुशियां मनाई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि बेटे के जन्म के बाद सीमा हैदर अब छह बच्चों की मां बन गई हैं. इससे पहले उन्होंने 18 मार्च 2025 को एक बेटी को जन्म दिया था. यानी करीब 11 महीने के भीतर ही उनके घर में दूसरी बार किलकारी गूंजी है.

सीमा हैदर के परिवार की बात करें तो उनके चार बच्चे पहले पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि दो बच्चे- एक बेटी और अब एक बेटा सचिन मीणा के साथ उनके हैं. बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि सीमा हैदर उस वक्त चर्चा में आई थीं जब वह पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं. उनकी मुलाकात सचिन मीणा से ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ. बाद में वह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा में रहने लगीं. इस मामले ने लंबे समय तक देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं.

यह भी पढ़ें: Throwback Video: पांचवीं बार मां बनने के बाद सीमा हैदर का वीडियो वायरल, झूम-झूम कर डांस करती दिखीं सचिन मीणा की पत्नी

भारत आने के बाद सीमा हैदर से कई जांच एजेंसियों ने पूछताछ भी की थी और कानूनी प्रक्रियाएं चलीं. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और वह अब अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रही हैं. सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े वीडियो साझा करते हैं, जिन पर लाखों लोग नजर रखते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना नया घर भी बनाया था, जिसकी झलक उन्होंने अपने फॉलोअर्स को दिखाई थी. फिलहाल बेटे के जन्म के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है और परिवार नवजात के स्वागत में जुटा हुआ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com