विज्ञापन

भारत को लेकर बड़ा ‘कन्फेशन’, इंडिया घूमने आया विदेशी टूरिस्ट बोला, जो है ही नहीं वो दिखाया क्यों जाता है?

यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि किसी भी देश को सिर्फ एक नजरिए से नहीं देखा जा सकता. भारत में जहां चुनौतियां हैं, वहीं इसकी खूबसूरती, संस्कृति और लोगों का दिल भी उतना ही बड़ा है.

भारत को लेकर बड़ा ‘कन्फेशन’, इंडिया घूमने आया विदेशी टूरिस्ट बोला, जो है ही नहीं वो दिखाया क्यों जाता है?
इंडिया के बारे में जो देखा, वो सच नहीं था… विदेशी टूरिस्ट की बात सुनकर लोग हैरान

भारत को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं. लेकिन, एक विदेशी यात्री का अनुभव इन धारणाओं से बिल्कुल अलग निकला. बेंगलुरु घूमने आए इस शख्स ने भारत को लेकर अपना कन्फेशन शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

विदेशी ट्रैवलर जैक हीटन ने बेंगलुरु के मशहूर लालबाग वनस्पति उद्यान (Lalbagh Botanical Garden) घूमने के बाद एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में उन्होंने लिखा, मुझे भारत के बारे में एक कन्फेशन करना है. वीडियो में जैक हीटन ने कहा, कि उन्होंने भारत को लेकर कुछ चौंकाने वाले अहसास किए. उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर भारत को अक्सर ट्रैफिक और गंदगी के नजरिए से दिखाया जाता है, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि हां, कुछ जगहों पर ऐसी समस्याएं हैं, लेकिन यह देश की पूरी तस्वीर नहीं दिखाती.

लोग सफाई की कोशिश कर रहे हैं...

जैक ने बताया, कि उन्होंने कई जगहों पर देखा कि लोग सफाई करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कचरा दिखता जरूर है, लेकिन, लोग उसे इकट्ठा भी कर रहे हैं और हालात सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. उनके अनुसार, लोग जो संसाधन हैं, उसी में बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं.

देखें Video:

भारतीयों की तारीफ

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, कि भारत में लोग काफी दोस्ताना हैं. अगर आप खुद पहल करें, तो लोग अच्छे से बात करते हैं और मदद भी करते हैं. उन्होंने कहा, कि भारत को सिर्फ नकारात्मक नजर से दिखाना गलत है, क्योंकि यहां बहुत कुछ खूबसूरत भी है.

समस्याओं को भी माना

जैक हीटन ने यह भी साफ किया कि वह भारत की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कचरा और गंदगी जैसी दिक्कतों को परेशान करने वाली बताया, लेकिन, साथ ही यह भी कहा कि बहुत से लोग देश को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जैक हीटन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इंस्टाग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और लोग उनके इस संतुलित नजरिए की तारीफ कर रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: दुल्हन की विदाई में ऐसा सीन पहले नहीं देखा होगा, पालतू कुत्तों ने रोक लिया रास्ता, Video देख भर आएंगी आंखें

225 साल बाद सामने आया इस बड़े युद्ध का राज, समुद्र की गहराई में छिपा था इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य

ना सैलरी बढ़ी, ना मिला प्रमोशन… फिर भी रुक गया नौकरी छोड़कर जा रहा बेस्ट कर्मचारी, सिर्फ बॉस ने पूछा एक सवाल!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com