विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2023

मेट्रो में साइकिल के साथ यात्रा कर रहे बच्चे की तस्वीर देख यूज़र ने कहा- यही हमारा भविष्य है!

इस तस्वीर पर कई लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगर ये सुविधा गांव में होती तो गांव के बच्चों की ज़िंदगी और बेहतरीन होती है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित तरीका है. बच्चा बहुत खुश है.

मेट्रो में साइकिल के साथ यात्रा कर रहे बच्चे की तस्वीर देख यूज़र ने कहा- यही हमारा भविष्य है!

Boy Travels Daily On Mumbai Metro With His Bicycle: मुंबई की पहचान लोकल ट्रेन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से होती है. कई लोग ट्रैफिक से बचने के लिए लोकल ट्रेन का प्रयोग करते हैं. अब मुंबई में मेट्रो के आने से लोगों की ज़िंदगी और भी आसान हो गई है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी साइकिल के साथ मेट्रो में यात्रा कर रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूज़र ने लिखा है- यह बच्चा रोज़ मुंबई मेट्रो से यात्रा करता है. यात्रा के दौरान ये अपनी साइकिल भी साथ में ले जाता है. मेट्रो में इस तरह की सुविधा होने से ज़िंदगी आसान हो गई है.

तस्वीर देखें

इस तस्वीर को केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने भी शेयर की है. उन्होंने लिखा है- भारत की यात्रा भविष्य के साथ हो रही है. एक बच्चा अपनी साइकिल से रोज़ ट्यूशन पढ़ने मेट्रो के सहारे जाता है. भारत का भविष्य उज्जवल है.

इस तस्वीर पर कई लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगर ये सुविधा गांव में होती तो गांव के बच्चों की ज़िंदगी और बेहतरीन होती है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित तरीका है. बच्चा बहुत खुश है.

इस वीडियो को भी देखें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Metro, Boy Travels Daily On Mumbai Metro, Boy With Bicycle, Trending Story, News And Viral Story, Ajab Gajab Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com