ओडिशा के गंजाम जिले के एक हाई स्कूल की कक्षा में तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के एक गाने पर कुछ छात्रों के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जिला अधिकारी ने कहा कि शेरागड़ा प्रखंड के बारामंडली हाई स्कूल की कक्षा 10 के कई छात्र स्मार्ट क्लासरूम में एकत्रित हुए. इस दौरान शिक्षकों ने हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुछ गुर दिए , जिसके बाद वे कमरे को बंद किये बिना वहां से चले गए . इसके बाद कमरे में मौजूद कुछ छात्रों ने संभवत: टीवी को अपने फोन से कनेक्ट किया.
अधिकारी ने कहा कि छात्रों के नाचने की 14 और 24 सेकेंड की दो वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं , जिसमें छात्रों को अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ''पुष्पा'' के गीत श्रीवल्ली की धुन पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रखंड विकास अधिकारी भास्कर लेंका ने दावा किया कि प्रधानाध्यापिका सुजाता पाधी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.
जिला शिक्षा अधिकारी बिनीता सेनापति ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पाधी को बुधवार से निलंबित कर दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है तथा कुछ और शिक्षकों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं