ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा द राइज' का गाना 'ऊ अंटावा' रिलीज होने के इतने वक्त बाद भी इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है. गाने में सामंथा रुथ प्रभु के जबरदस्त परफॉर्मेंस ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था. एक बार फिर ये गाना सुर्खियों में है और इस बार एक प्यारी सी बच्ची ने इस पेपी बीट पर डांस कर खुद सामंथा रुथ प्रभु को ही इंप्रेस कर दिया है. बच्ची का डांस देखकर सामंथा और तृषा कृष्णन खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बच्ची रोक, ऑडियंस शॉक्ड
बेज-गोल्डन ट्रेडिशनल ड्रेस पहने ये छोटी सी बच्ची आयरा मरियम, फूलों से सजे मंच पर सामंथा रुथ प्रभु के हुक स्टेप्स को कॉपी करते हुए देखी जा सकती है. ये किसी वेडिंग फंक्शन की क्लिप लग रही है. ये प्यारी सी बच्ची दो और लड़कियों के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है, जो बाद में दूर चली गईं और आयरा ने अपने अमेज़िंग मूव्स से सुर्खियां बटोरीं.
सामंथा ने पोस्ट किया बच्ची का वीडियो
बच्ची का डांस देखकर खुद 'कुशी' एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इम्प्रेस हुईं और इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जो अब गायब हो गया है. शेयर कर लिखा, 'इस वीडियो को देखकर, शायद मुझे बेहतर करना चाहिए था. नाचने का मौका कभी न छोड़ें और डांस करते समय रॉक करना न भूलें. आप सभी का शुक्रिया'.
बच्ची पर लोगों ने लुटाया जमकर प्यार
सोशल मीडिया पर इस प्यारी सी बच्ची का जबरदस्त डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग बच्ची के डांस, एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'बहुत अच्छा.' वही कोई इस बच्ची को एक्सप्रेशन क्वीन बुला रहा है, तो कोई कह रहा है कि भई कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा. एक ने लिखा कि, बच्ची को डांस करते देखा दो बच्चियों पहले ही स्टेज छोड़कर चली गईं.
ये Video भी देखें: Rajkummar Rao: क्या Rajkummar Rao ने करवाई थी Plastic Surgery?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं