विज्ञापन

सीधी-सादी दिखने वाली समांथा ने शादी के बाद पहली होली पर उड़ाया गर्दा, बलम पर पिचकारी से साधा निशाना तो पति से खाने पड़े गुब्बारे

समांथा रुथ प्रभु को हमेशा शांत देखा जाता है. लेकिन शादी के बाद की पहली होली पर तो उन्होंने गर्दा ही उड़ा दिया. जहां उन्होंने बलम को पिचकारी से भिगोया तो वहीं पति ने उन्हें मारे गुब्बारे.

सीधी-सादी दिखने वाली समांथा ने शादी के बाद पहली होली पर उड़ाया गर्दा, बलम पर पिचकारी से साधा निशाना तो पति से खाने पड़े गुब्बारे
समांथा रुथ प्रभु की पहली होली, बलम पिचकारी से गुब्बारे तक सब मौजूद
Social Media
नई दिल्ली:

होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक माना जाता है. फिल्म इंडस्ट्री में भी इस दिन खास रौनक देखने को मिली. अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने अपनी आने वाली फिल्म 'मां इंति बंगाराम' के सेट पर होली सेलिब्रेट की. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस मस्ती भरे पल को साझा किया. 
समांथा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वह पहले अपना निशाना तय करती हैं और फिर पूरे फिल्मी अंदाज में पिचकारी से रंग छोड़ती हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई देता है. मजेदार सिर्फ बलम पिचकारी ही नहीं है बल्कि उनके पति भी उन्हें गुब्बारे मार रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' चाहे अब जितना मर्जी कमाए, 1000 करोड़ या 2000 करोड़, टॉक्सिक ने 19 मार्च को कर दी टाटा गुडबाय

वीडियो में समांथा को पिचकारी का जवाब पानी से भरे गुब्बारे के जरिए मिलता है. कलाकार और क्रू मेंबर्स पूरी तरह से इस होली के जश्न में शामिल होते हैं. समांथा फिल्म डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी के साथ होली खेलती नजर आती हैं. सभी शूटिंग के बीच त्योहार का पूरा आनंद लेते हैं.

समांथा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट के कैप्शन में फैंस को प्यार से 'बंगारालु' कहकर संबोधित किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की ओर इशारा किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ढिश्कियाऊं... हैप्पी होली बंगारालू... 'मां इंति बंगाराम' के सेट से मजेदार पल... फिल्म 15 मई को रिलीज होगी."

फिल्म 'मां इंति बंगाराम' को लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया. 1 मिनट 47 सेकंड के टीजर की शुरुआत समांथा के किरदार से होती है, जो अपने पति के साथ ससुराल पहुंचती है. इस दौरान उसको पूरा भरोसा होता है कि वह एक हफ्ते के भीतर सभी का दिल जीत लेगी.

समांथा एक आदर्श बहू बनने की कोशिश करती है. वह अपने ससुराल वालों के सामने मासूम और शांत दिखती है, लेकिन दूसरी तरफ वह अकेले गुंडों से लड़ती हुई नजर आती हैं. टीजर में वह गोली चलाती है और बाद में लाशों को ठिकाने लगाकर खून-खराबे को छिपाते हुए दिखाई देती है. इस टीजर को जारी करते हुए समांथा ने कैप्शन में लिखा था, 'यह गोल्ड बेहद बोल्ड है.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Samantha Ruth Prabhu Holi, Samantha Ruth Prabhu First Holi After Marriage, Samantha Ruth Prabhu News, Samantha Ruth Prabhu Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com