विज्ञापन

60 के सलमान खान ने बॉलीवुड हीरोइनों को कहा नो? अब काम करेंगे तो सिर्फ साउथ सुंदरियों के ही साथ

Salman Khan Heroines: सलमान खान क्या बॉलीवुड हीरोइनें से परहेज कर रहे हैं? भाईजान अब साउथ की फेमस एक्ट्रेसेस के साथ फिल्में करने जा रहे हैं और आने वाले दिनों में ये दो धमाल कर सकते हैं.

60 के सलमान खान ने बॉलीवुड हीरोइनों को कहा नो? अब काम करेंगे तो सिर्फ साउथ सुंदरियों के ही साथ
Salman Khan Heroines: सलमान खान अब बॉलीवुड हीरोइनों संग नहीं कर रहे काम
नई दिल्ली:

Salman Khan Heroines: सलमान खान ने क्या बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को नो कह दिया है? उनकी पिछली कुछ फिल्मों और आने वाली फिल्मों की हीरोइनों को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि भाईजान अब सिर्फ साउथ सुंदरियों के साथ ही काम करेंगे.  खबरें बता रही हैं कि सलमान खान लगातार दो बड़ी फिल्मों में नई और एक्साइटिंग जोड़ियों के साथ नजर आ सकते हैं. सबसे पहले खबरों के मुताबिक वो साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ पैन इंडिया एक्शन एंटरटेनर में दिखाई देंगे. ये फिल्म दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही है और इसे बड़े लेवल पर प्लान किया जा रहा है. चर्चा है कि शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है. यानी एक ऐसी फिल्म जो मास, क्लास और एक्शन का फुल पैकेज साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 10 मार्च को जब 37 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दी थी धर्मेंद्र की फिल्म 'हथियार' की गूंज, बॉलीवुड में पहली बार चली थी असली AK-47

Latest and Breaking News on NDTV

नयनतारा संग पहली बार बनेगी फ्रेश जोड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और नयनतारा पहली बार स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. फिल्म को तेलुगु डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे. मेकर्स इसे पैन इंडिया स्टाइल की हाई वोल्टेज एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है, लेकिन नयनतारा फीमेल लीड की रेस में सबसे आगे बताई जा रही हैं. अगर ये कास्टिंग फाइनल होती है तो बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल नई और दमदार जोड़ी देखने को मिलेगी. सलमान खान और नयनतारा के ऐज गैप की बात करें तो यह 19 साल है.

Latest and Breaking News on NDTV

समांथा संग सुपरहीरो अंदाज में दिखेंगे सलमान

नयनतारा वाले प्रोजेक्ट के बाद सलमान खान एक और अलग अंदाज की फिल्म में दिख सकते हैं. इस बार कमान संभालेंगे फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके. ये फिल्म सुपरहीरो एक्शन कॉमेडी जॉनर की बताई जा रही है, जिसमें दमदार स्टोरी के साथ एंटरटेनमेंट का तगड़ा तड़का होगा. सूत्रों की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए मजबूत दावेदार हैं. मेकर्स अगस्त तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. समांथा के साथ भाईजान का ऐज गैप 22 साल बैठता है.

यह भी पढ़ें: 39 करोड़ बजट, 200 करोड़ कलेक्शन, 9 साल पुरानी इस फिल्म में विराट कोहली से कॉपी था हीरो का हेयरस्टाइल, प्रियंका ने ठुकराया था रोल

साउथ की सुंदरियां और भाईजान

अगर सलमान खान की पिछली फिल्म देखें तो यह सिकंदर थी. इसे ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुंदरी रश्मिका मंदाना नजर आई थीं. उससे पहले किसी का भाई किसी का जान में वे पूजा हेगड़े के साथ नजर आए थे. ऐसा लगता है कि कैटरीना कैफ के फिल्मों से दूरी बना लेने के बाद भाईजान को बॉलीवुड की कोई दूसरी हीरोइन सूट नहीं कर रही हैं. इसी वजह से उन्होंने हीरोइनों को लेकर साउथ का रुख किया है. वैसे भी जिन भी एक्ट्रेसेस के नाम उनकी फिल्मों के लिए आ रहे हैं, वह एक्टिंग की महारथी हैं.

बेशक भाईजान कोई भी जुगत लगाएं. कहीं से भी डायरेक्टर और हीरोइन लेंकर आएं. लेकिन उन्हें फिल्म के कॉन्टेंट को सॉलिड रखना होगा और फैन्स को एक भरपूर मनोरंजक फिल्म देनी ही होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com