Mahakumbh Viral Video: इन दिनों महाकुंभ प्रयागराज हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है. छाये भी क्यों न महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी के अलावा नित नई मजेदार घटनाएं जो सामने आती रहती हैं. कुछ दिनों पहले वायरल हुए चिमटे वाले बाबा तो आपको याद ही होंगे, जिन्होंने एक यूट्यबर को चिमटा दे मारा था. अब इसी तर्ज पर एक और बाबा ने एक शख्स के गालों पर धड़ाधड़ थप्पड़ ही रसीद दिए. इसके पीछे की वजह जो भी हो, फिलहाल बाबा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इनका वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महाकुंभ जाने वाले लोगों को बाबा जी से थोड़ी दूर बनाने की सलाह देते हुए मौज ले रहे हैं.
थप्पड़ क्यों मारा? (Thappad Kyu Mara)
महाकुंभ मेले में साधुओं और यूट्यूबर्स के बीच तनातनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें एक साधु एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन था, "भाई ने बाबा को कॉपी करने की कोशिश की और उसे सही जवाब मिला."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
FAFO (Bro tried to Copy baba and got a well deserved slap) pic.twitter.com/90o7tL79r2
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 29, 2025
क्या है पूरा मामला? (kumbh Viral Video)
वीडियो में एक साधु दिख रहे हैं, जो एक हाथ को हवा में उठाकर चल रहे हैं, तभी एक शख्स उनके बगल में चलने लगता है और उनके ही अंदाज को कॉपी करता है. कुछ ही सेकंड में साधु गुस्से में आकर उस व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं और वहां से चले जाते हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग साधु के समर्थन में हैं, जबकि कुछ का कहना है कि थप्पड़ मारना सही नहीं था.
इंटरनेट पर कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया? (sadhu slapped man during argument)
इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने कमेंट किया, "थप्पड़ क्यों मारा?" वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "बाबा ने सही किया, ये रील्स और सेल्फी वाले लोग हमें परेशान करते हैं." एक तीसरे यूजर ने कहा, "बाबा फुल मूड में थे."जबकि किसी ने लिखा, "भाई को उसकी गलती का सबक मिल गया."
महाकुंभ मेला: दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन (sadhu slapped man)
महाकुंभ मेला हिंदू धर्म में आस्था और परंपराओं का सबसे बड़ा संगम माना जाता है. हर 12 वर्षों में चार प्रमुख स्थानों- प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में इस भव्य आयोजन का आयोजन होता है. इस साल का महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु संगम (गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती) में डुबकी लगाने आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर महाकुंभ का क्रेज (saint slapped man in mahakumbh)
सोशल मीडिया पर महाकुंभ से जुड़े वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं. खासकर साधु-संतों से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे महज "व्यूज और लाइक्स बटोरने का जरिया" बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- Audi कार के लोगो में क्यों होते हैं 4 छल्ले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं