विज्ञापन

गांव के बच्चों की जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान रह गए Sachin Tendulkar, सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया वीडियो, कही ये बात

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे गांव के बच्चों द्वारा बनाई गई एक जुगाड़ू कार देखकर हैरान ही रह जाते हैं. वीडियो में सचिन बच्चों की क्रिएटिविटी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

गांव के बच्चों की जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान रह गए Sachin Tendulkar, सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया वीडियो, कही ये बात
सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो

Sachin Tendulkar Jugaad Video: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल से वीडियो शेयर किया जिसमें वे गांव के बच्चों द्वारा बनाई गई एक जुगाड़ू कार से इंप्रेस होते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कुछ खास बात भी लिखी है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो उनके फैंस ने खूब प्रतिक्रियाएं भी दीं.

वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने लिखी ये बात

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बच्चों की वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'भारत के कई छिपे हुए कोनों में से एक से गुजरते हुए, हम एक ऐसी 'कार' को देखने के लिए रुके जो किसी शोरूम से नहीं, बल्कि कल्पना की उपज थी. यह उस तरह की प्रतिभा है जो अनुकूल परिस्थितियों का इंतजार नहीं करती, बल्कि किसी भी तरह से आगे बढ़ने का रास्ता खोज लेती है. बस मौका मिलना चाहिए'.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई से लेकर लाइफस्टाइल तक, भारत में बच्चा पालने के लिए कितने रुपये लगेंगे? फाइनेंशियल एक्सपर्ट का दावा सुन उड़ गए लोगों के होश

क्रिएटिविटी ने जीता सचिन का दिल

सचिन तेंदुलकर द्वारा शेयर की गई वीडियो में गांव के कुछ बच्चे जुगाड़ से बनाई गई छोटी कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं इस गाड़ी को लकड़ी, लोहे की रॉड और पहियों की मदद से तैयार किया गया है. एक बच्चा इस जुगाड़ू कार के ऊपर बैठा है और दूसरा भागते हुए उसे आगे बढ़ा रहा है. देखने में ये कार बेहद सिंपल दिख रही थी लेकिन उसका डिजाइन और बच्चों की क्रिएटिविटी ने सचिन का दिल जीत लिया है. वीडियो में सचिन बच्चों से बात कर रहें हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

आप भी देखिए ये वीडियो


फैंस खूब कर रहे तारीफ

सचिन की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है. वीडियो के कमेंट्स में लोग बच्चों की खूब तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग बच्चों को 'भविष्य के इंजीनियर' बता रहे हैं तो कुछ लोग शानदार जुगाड़ बता रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com