विज्ञापन

IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी; रायपुर में परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा छात्रों के लैपटॉप गायब, CCTV में ये दिखा

IIIT Naya Raipur Hostel Laptop Theft: नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी. CCTV में संदिग्ध युवक कैद, पुलिस जांच में जुटी. पढ़िए पूरी खबर.

IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी; रायपुर में परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा छात्रों के लैपटॉप गायब, CCTV में ये दिखा
रायपुर IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी: परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा छात्रों के लैपटॉप गायब

IIIT Hostel Laptop Theft Raipur: नया रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIIT) में उस समय अफरा‑तफरी मच गई, जब संस्थान के हॉस्टल से एक के बाद एक छात्रों के लैपटॉप गायब होने की जानकारी सामने आई. परीक्षा के दौरान हुई इस बड़ी चोरी की घटना में 15 से अधिक लैपटॉप चोरी होने की बात सामने आ रही है, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. घटना ने न सिर्फ छात्रों को परेशान कर दिया है, बल्कि कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक हॉस्टल के अंदर आते‑जाते दिखाई दिया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

हॉस्टल से एक साथ चोरी हुए 15 से ज्यादा लैपटॉप

यह घटना नया रायपुर स्थित IIIT के छात्रावास की है. जानकारी के अनुसार, सभी छात्र परीक्षा देने कॉलेज गए हुए थे. इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने हॉस्टल परिसर में घुसकर अलग‑अलग कमरों से लैपटॉप चोरी कर लिए. छात्रों के मुताबिक, एक साथ इतने बड़े पैमाने पर चोरी की यह पहली घटना है.

काम करने का बहाना बनाकर घुसा आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक काम करने का बहाना बनाकर हॉस्टल के अंदर दाखिल हुआ था. उसने छात्रों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और सिलसिलेवार तरीके से कमरों में रखे लैपटॉप समेटता गया. घटना के वक्त हॉस्टल में निगरानी बेहद कमजोर बताई जा रही है.

परीक्षा से लौटे तो उड़ गए होश

जब छात्र परीक्षा देकर वापस हॉस्टल पहुंचे तो अपने‑अपने कमरों से लैपटॉप गायब देखकर हैरान रह गए. देखते ही देखते यह बात पूरे हॉस्टल में फैल गई और छात्रों ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

IIIT Naya Raipur: सीसीटीवी में कैद आरोपी

IIIT Naya Raipur: सीसीटीवी में कैद आरोपी

CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध

हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध युवक कैद हो गया है. फुटेज में आरोपी बैग लेकर हॉस्टल के अंदर आते‑जाते दिखाई दे रहा है. पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा पर उठे सवाल

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी गए लैपटॉप की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं. वहीं छात्रों और अभिभावकों ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मजबूत नहीं की गई, तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें : 'यह प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अधिकारों पर डकैती'; NEET UG 2026 रद्द होने के बाद कमलनाथ का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को; गोटेगांव से CM मोहन ट्रांसफर करेंगे ₹1500-1500

यह भी पढ़ें : दहेज के लिए टूटी शादी: टीकमगढ़ में बुलेट नहीं मिली तो दूल्हा बारात लेकर भागा, दुल्हन की नहीं सुनी गई गुहार

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस: सोनम को 'बेल' या 'जेल'; आज मेघालय हाईकोर्ट में राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अहम सुनवाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com