एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मैकडॉनल्ड्स ड्राइव थ्रू (McDonald's Drive Thru) से जुड़ा दिलचस्प और मजेदार किस्सा शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग अपने साथ घटा एक मजेदार किस्सा बताते हैं. वह बताते हैं कि कैसे उसके पीछे एक युवा महिला ड्राइवर अधीर हो गई और हॉर्न बजाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगी. इस पर बुजुर्ग उस पर गुस्सा होने के बदले उसके साथ विनम्रता से पेश आए और फिर कुछ ऐसा किया जिसकी अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.
अंकल ने ऐसे सिखाया सबक
बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने उस महिला की अभद्रता का जवाब अपनी विनम्रता से देते हुए अपने साथ-साथ उसके फूड के लिए भी पेमेंट कर दिया. इस पर उस युवती ने इस अप्रत्याशित व्यवहार के लिए उनका आभार व्यक्त किया और वह थैंक्यू-थैंक्यू करने लगी. हालांकि, बुजुर्ग ने इसके बाद जो किया ये देख उस महिला के होश उड़ गए. बुजुर्ग ने महिला के ऑर्डर का पेमेंट करने के साथ ही उसके फूड की डिलीवरी भी ले ली और महिला को आखिरकार लाइन में फिर से जाकर पीछे खड़े होना पड़ा.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
देखें Video:
Some wisdom for all of us. ???? pic.twitter.com/FMVzTkmDsP
— Tara Deshpande (@Tara_Deshpande) March 12, 2024
वीडियो का अंत उस व्यक्ति की दिलचस्प लाइन्स के साथ होता है, "बुजुर्ग लोगों पर अपना हॉर्न मत बजाओ; हम लंबे समय से यहां हैं," जिसने दर्शकों को तालियों बजाने पर मजबूर कर दिया. बुजुर्ग खुद मंच पर ठहाके लगाकर हंसते नजर आएं. उन्हें देख कर ये साफ लग रहा था कि वो कैसे अपने आप को एन्जॉय कर रहे हैं.
पूर्व हिंदी फिल्म अभिनेत्री तारा देशपांडे ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हम सभी के लिए कुछ ज्ञान." वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स मिले और ढेरों लोगों ने इसे रिशेयर किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं