विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

शोध में खुलासा- भौतिकवादी फेसबुक का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं

भौतिकवादी लोगों के दोस्त अधिक होते हैं और इसी कारण वे सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल भी करते हैं.

Also Read in
शोध में खुलासा- भौतिकवादी फेसबुक का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं
प्रतीकात्मक तस्वीर
लंदन: भौतिकवादी लोगों के दोस्त अधिक होते हैं और इसी कारण वे सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल भी करते हैं. यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है. 'हेलियोन' नामक पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि भौतिकवादी लोग अपने फेसबुक के दोस्तों से डिजिटल वस्तु की तरह व्यवहार करते हैं.

शोध में यह पता चला है कि भौतिकवादी लोग फेसबुक का इस्तेमाल अपने लक्ष्यों को हासिल करने व अच्छा महसूस करने के लिए करते हैं.

यह भी पढ़ें - दिल्ली : महिला पत्रकार से रेप का आरोप, फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती

अध्ययन के मुख्य लेखक और जर्मनी में बोचुम स्थित रुहर-युनिवर्सिटी के फिलिप ओजिमक ने कहा, "भौतिकवादी लोग फेसबुक का इस्तेमाल अक्सर करते हैं. वे अपने फेसबुक दोस्तों का इस्तेमाल अपनी संपत्ति बढ़ाने में करते हैं."

शोध में कहा गया है कि भौतिकवादी लोग फेसबुक के दूसरे लोगों से अपनी तुलना करते रहते हैं.

VIDEO: फेसबुक से हमेशा के लिए नाता तोड़ने का तरीका

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com