विज्ञापन

VIDEO: चोरों के लिए 'यमराज' हैं यहां की पुलिस, जीप छोड़ भैंस पर सवार होकर करते हैं पेट्रोलिंग

Unique Police Patrol: यहां पुलिस की पेट्रोलिंग का तरीका पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय है. यहां के पुलिस अधिकारी कारों की जगह भैंसों पर सवार होकर दलदलों और कीचड़ भरे रास्तों में गश्त लगाते हैं.

VIDEO: चोरों के लिए 'यमराज' हैं यहां की पुलिस, जीप छोड़ भैंस पर सवार होकर करते हैं पेट्रोलिंग
पुलिस का ऐसा अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, भैंस पर बैठकर अपराधियों का 'काल' बनी पुलिस

Brazil Police On Buffalo: क्या आपने कभी ऐसी पुलिस देखी है, जो अपराधियों को पकड़ने के लिए जीप नहीं, बल्कि भैंस की सवारी करती हो. अगर आपका जवाब ना है तो मिलिए ब्राजील के उन असली बफेलो सोल्जर्स से जिनकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. नॉर्दर्न ब्राजील के मराजो आइलैंड पर तैनात ये पुलिसवाले आधुनिक गाड़ियों के बजाय भैंसों पर बैठकर गलियों और दलदलों में गश्त लगाते हैं. उनके इस अनोखे अंदाज को देखकर कोई भी हैरान रह सकता है.

दुर्गम रास्तों का देसी समाधान (Brazil Police Buffalo Patrol)

मराजो आइलैंड ब्राजील का सबसे बड़ा द्वीप है, जो आकार में स्विट्जरलैंड से भी विशाल है. इस इलाके की सबसे बड़ी चुनौती यहां का भूगोल है, क्योंकि साल में करीब छह महीने यहां भयंकर बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी रहती है. पूरा इलाका मैंग्रोव दलदल में तब्दील हो जाता है, जहां कार या बाइक लेकर जाना नामुमकिन सा होता है. पुलिस को पहले इन रास्तों पर पेट्रोलिंग करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्होंने स्थानीय भैंसों को अपना सबसे भरोसेमंद साथी बना लिया है.

चोरों के लिए मुसीबत का सबब (Buffalo Soldiers Brazil Crime)

ये भैंसें दलदली और कठिन रास्तों को पार करने में माहिर होती हैं और कीचड़ में फंसने का डर भी नहीं रहता है. भैंसों की ऊंचाई के कारण पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर नजर रखने में काफी आसानी होती है. जब चोरों को लगता है कि वो दलदल का फायदा उठाकर छिप जाएंगे, तभी भैंस पर सवार पुलिस वाले अचानक उनके सामने प्रकट हो जाते हैं. स्थानीय लोग इन बहादुर पुलिसकर्मियों को बफेलो सोल्जर्स के नाम से बुलाते हैं और इस अनोखे तरीके से इलाके में अपराध की दर काफी कम हुई है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, Kiss करके बयां की मोहब्बत, जानें आखिर क्यों करना पड़ा ये अजीबोगरीब काम

ये भी पढ़ें:-VIDEO: यहां बहता है 'खूनी' झरना! ब्लड जैसा लाल क्यों दिखता है इसका पानी, चौंका देगी वजह

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र (Tourism in Marajo Island)

मराजो आइलैंड की यह अनोखी पुलिस फोर्स अब पर्यटकों के लिए भी किसी बड़े आकर्षण से कम नहीं है. दुनिया भर से सैलानी खासतौर पर इन बफेलो सोल्जर्स को देखने और उनसे मिलने आते हैं. पुलिस वाले अक्सर पर्यटकों को भैंस की सवारी भी कराते हैं और उन्हें इलाके के बारे में जानकारी भी देते हैं. इससे न सिर्फ कानून व्यवस्था बेहतर हुई है, बल्कि वहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी काफी मजबूती मिल रही है. ब्राजील की इस पुलिस यूनिट ने साबित कर दिया है कि, जब आधुनिक तकनीक जवाब दे जाती है, तो स्थानीय संसाधन और सूझबूझ ही सबसे बड़ा हथियार बनते हैं. यह अनोखा तरीका आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है.

ये भी पढ़ें:-VIRAL: बाप-बेटे एक साथ बने दूल्हे, एक ही दिन सजाया सेहरा, अब्बा के तीसरे निकाह ने सबको चौंकाया

ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये Croissant देखकर उड़ जाएंगे होश, क्रीम में 'बाल' फेंट कर खाने के लिए परोस रही ये बेकरी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brazil Police, Buffalo, Police Patrol, Police Patrolling, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com