Father And Sons Wedding: शादियों के सीजन में आपने एक साथ दो भाईयों या रिश्तेदारों की शादी होते तो अक्सर देखा होगा, लेकिन पाकिस्तान के क्वेटा से जो तस्वीर सामने आई है, उसने सबको चौंका दिया है. यहां एक परिवार में पिता ने अपने दो बेटों के साथ खुद भी दूल्हा बनने का फैसला किया. एक ही दिन तीन शादियों के इस भव्य आयोजन ने मेहमानों के साथ साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है.

Photo Credit: social media
वायरल निकाह क्वेटा (Quetta viral wedding)
वायरल खबरों के मुताबिक, यह फैसला खर्च बचाने और परिवार में खुशियां एक साथ मनाने के लिए लिया गया था. घर के मुखिया ने अपने दोनों बेटों के निकाह के लिए जो तारीख चुनी, उसी दिन खुद भी तीसरी बार निकाह पढ़वा लिया. तीनों दूल्हों ने पारंपरिक अंदाज में सेहरा सजाया था. यह नजारा न केवल वहां मौजूद मेहमानों के लिए अनोखा था, बल्कि वायरल होने के बाद दुनिया भर के लिए चर्चा का विषय बन गया है.
सोशल मीडिया पर मची खलबली (Buzz on social media)
इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. जहां कुछ लोग इसे परिवार की अटूट एकता और अनोखे तरीके से जश्न मनाने का प्रतीक मान रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि बेटों की शादी के दिन पिता का ऐसा करना थोड़ा अजीब है. बहरहाल, यह शादी आज इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली खबरों में से एक बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं