माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयां हमेशा ही लोगों को अट्रैक्ट करती रही हैं. आसमान छूती इन बर्फीली पहाड़ की चोटियां खंगालने कुछ लोग उस पर चढ़ाई कर देते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की गिनती बहुत कम ही है. जो माउंट एवरेस्ट की चोटी पर नहीं जा सकते, लेकिन ये जानना चाहते हैं कि वहां का नजारा कैसा होता है. ये अब वो बेहद आसानी से जान सकते हैं. चीन के एक ड्रोन ने माउंट एवरेस्ट की चोटी के कुछ खास वीडियो कैप्चर किए हैं. इन वीडियोज को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि माउंट एवरेस्ट की ऊपरी सतह कैसी नजर आती है.
एवरेस्ट की तस्वीरें
एक चीनी ट्विटर हैंडल Yicai ने माउंट एवरेस्ट के वीडियो शेयर किए हैं. इस वीडियो में माउंट एवरेस्ट का चट्टानी हिस्सा नजर आ रहा है. पूरे एवरेस्ट की सतह पर ऊंची-नीची चट्टानें दिख रही हैं. उसका सफेद रंग देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरी सतह पर बर्फ की परत जमी हुई है. इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि, चीन के ड्रोन मेकर DJI Global ने अपने ड्रोन DJI Mavic 3 Pro से ये तस्वीरें ली हैं, जिसमें ये ड्रोन माउंट एवरेस्ट की तस्वीरें खींचने के लिए 3500 मीटर की ऊंचाई नापते और उड़ते हुए तस्वीरें कैप्चर कर रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
Chinese drone maker @DJIGlobal shared a breathtaking video of its DJI Mavic 3 Pro flying over Mount Everest on Weibo yesterday. The drone ascended 3,500 meters from the base camp to the summit of the highest mountain in the world. pic.twitter.com/Iwyoe45DtS
— Yicai 第一财经 (@yicaichina) July 10, 2024
'अब एवरेस्ट पर जाने की जरूरत नहीं'
माउंट एवरेस्ट का ये वीडियो देखते ही देखते बेहद हिट हो गया. एक यूजर ने लिखा कि, 'ये वीडियोज बहुत शानदार हैं.' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ये वीडियो देखने के बाद अब एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की जरूरत नहीं बची. अब उसे वो बकेट लिस्ट से हटा सकते हैं.' एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि, 'तिब्बत की तरफ से ड्रोन भेजकर भी ऐसे वीडियो कैप्चर करने चाहिए.' आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक ये वीडियो 3 लाख 49 हजार से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका था.
ये VIDEO भी देखें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं