विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2012

शिवपुरी : मां-बाप के सामने डकैतों ने किया दो युवतियों का गैंगरेप

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पांच अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने एक मकान में लूटपाट कर माता-पिता के सामने ही उनकी दो बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पांच अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने एक मकान में लूटपाट कर माता-पिता के सामने ही उनकी दो बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार की देर रात की है, जब भौती थाना क्षेत्र के मानपुर में एक मकान पर पांच हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने पहले तो लूटपाट की और तभी उनकी नजर दो युवतियों पर पड़ गई। तब इनमें से दो डकैत माता-पिता को बंदूक की नोक पर एक कमरे में ले गए वहीं तीन डकैतों ने बारी-बारी से दोनों युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों युवतियों का शनिवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

भौंती थाने के प्रभारी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि आरोपियों ने 10 हजार नकद और जेवरात भी लूटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpuri, Rape, शिवपुरी, बलात्कार, डकैतों ने किया गैंग रेप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com